Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा…
भिलाई सड़क हादसा
भिलाई सड़क हादसा
दुर्ग

तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार

भिलाई के सेक्टर-5 जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में BSP कर्मी श्याम राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने हाईवा जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 01:06 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 04:15 PM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई में सोमवार देर रात सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे श्याम राव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों का इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी श्याम राव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्याम राव भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। सोमवार को वे अपने दो साथियों के साथ मरोदा स्थित ससुराल गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद उन्हें रात की शिफ्ट में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। 

टक्कर के बाद 50 फीट तक घसीटा गया

रात में तीनों युवक एक ही बाइक से खुर्सीपार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 के जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार श्याम राव सड़क पर गिर गए और वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठे दोनों अन्य युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 

हाईवा जब्त, चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें