Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › मचाया आतंक : देर रात गांव में घुसें हाथी, कई कच्च…
हाथियों का कहर से कई घर टूटे
हाथियों का कहर से कई घर टूटे
रायगढ़

मचाया आतंक : देर रात गांव में घुसें हाथी, कई कच्चे मकान किए ध्वस्त

रायगढ़ के कापू वन परिक्षेत्र में दो जंगली हाथियों ने देर रात अलोला और टेड़ासेमर गांव में घुसकर कई कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे एक दिन पहले हाथी के हमले में एक युवक घायल हो गया था, जबकि क्षेत्र में हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों से वन विभाग सतर्क है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 09:19 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:51 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। शनिवार देर रात जंगल से निकले दो हाथी अलोला गांव की बस्ती में घुस आए और कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा दिया। घटना के दौरान ग्रामीण घरों में सो रहे थे। 
अचानक हाथियों के गांव में पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन विभाग के अनुसार, इन दिनों कापू वन परिक्षेत्र में करीब 19 हाथियों का दल अलग-अलग इलाकों में विचरण कर रहा है। इनमें से दो हाथी पिछले एक सप्ताह से अलोला गांव के आसपास लगातार देखे जा रहे हैं।

कई परिवारों के मकानों को पहुंचा नुकसान 

मकानों को पहुंचा नुकसान
भोजन की तलाश में ये हाथी रात के समय बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार रात गांव में घुसे हाथियों ने रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्य सिंह और तिलक सिंह के कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे और शोर मचाकर उन्हें गांव से बाहर भगाने का प्रयास किया। अलोला गांव से निकलने के बाद दोनों हाथी टेड़ासेमर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने दसरिन कोरवा के कच्चे मकान और कार्तिक कोरवा की झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। काफी देर तक ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गए।

एक दिन पहले हाथी के हमले में युवक घायल

 इससे पहले शुक्रवार शाम अलोला बीट क्षेत्र में हाथी के हमले की एक और घटना सामने आई थी। 35 वर्षीय राजेंद्र सर्पराज अपने साथी सुखराम डोगीदरहा के साथ बाइक से कापू से किलकिला की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे मौजूद हाथियों का सामना होने पर एक हाथी अचानक आक्रामक हो गया। सुखराम तो किसी तरह बच निकले, लेकिन हाथी ने राजेंद्र का पीछा कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी दर्ज वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायगढ़ जिले में 150 से अधिक हाथियों की मौजूदगी है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार केवल धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 126 हाथी हैं। इनमें 35 नर, 66 मादा और 25 शावक शामिल हैं। सबसे बड़ा झुंड लैलूंगा रेंज के मुकडेगा बीट में है, जहां 18 हाथी मौजूद हैं। शेष हाथी अलग-अलग वन क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय जंगल से लगे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें