Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम कोरबा बेखौफ बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी थार को लग…
आग की लपटों में घिरी थार
आग की लपटों में घिरी थार
कोरबा

बेखौफ बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी थार को लगाई आग, CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा के पोड़ी बहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 01:08 PM
कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पोड़ी बहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। देर रात हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के समीप रहने वाले आदित्य कुमार की थार कार सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे घर के बाहर खड़ी थी। 

इसी दौरान अज्ञात शरारती तत्व वहां पहुंचे और वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।

आग की लपटें देखकर जागे लोग, मची अफरा-तफरी

रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थार को भारी नुकसान हुआ है और वाहन लगभग पूरी तरह से खाक हो गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज

घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, गश्त बढ़ाने की मांग

इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त को और प्रभावी बनाया जाना चाहिए ताकि इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें