Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › बालोद › बदमाशों का वार : मुक्तानंद आश्रम में 20-25 साल पु…
मुक्तानंद आश्रम में कटे चंदन के पेड़
मुक्तानंद आश्रम में कटे चंदन के पेड़
बालोद

बदमाशों का वार : मुक्तानंद आश्रम में 20-25 साल पुराने 5 चंदन के पेड़ काट ले गए, 5 लाख का नुकसान 

जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानंद आश्रम में चंदन के पेड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाश आश्रम परिसर में घुसे और खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को काटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आश्रम प्रबंधन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 04:22 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 09:31 PM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानंद आश्रम में चंदन के पेड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाश आश्रम परिसर में घुसे और खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को काटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आश्रम प्रबंधन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

रात के अंधेरे में फेंसिंग तोड़कर घुसे चोर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले आश्रम परिसर की फेंसिंग के तार काटे और फिर खेत तक पहुंच गए। इसके बाद मशीन की मदद से चंदन के पांच पेड़ों को काटकर अपने साथ ले गए। पूरी वारदात रात के अंधेरे में अंजाम दी गई, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी।  

कीमत करीब 5 लाख रुपए 

आश्रम परिसर के खेत की मेड़ पर कुल 10 चंदन के पेड़ लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि ये पेड़ करीब 20 से 25 वर्ष पुराने थे और प्रत्येक की ऊंचाई लगभग 7 से 8 फीट थी। चोरी के बाद परिसर में केवल पांच पेड़ ही बचे हैं। आश्रम प्रबंधन के अनुसार चोरी हुए चंदन के पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है। 

पुलिस जुटी चोरों की तलाश

चंदन की लकड़ी की बाजार में ऊंची कीमत होने के कारण इसे संगठित तरीके से अंजाम दी गई चोरी माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। 

एएसपी ने कही यह बात 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि मुक्तानंद आश्रम परिसर स्थित खेत से पांच चंदन के पेड़ों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें