Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना एक ही परिवार की तीन बेटियों ने पास की NEET परीक्ष…
कबीरधाम की तीन बहनों की NEET सफलता
कबीरधाम की तीन बहनों की NEET सफलता
सरकारी सूचना

एक ही परिवार की तीन बेटियों ने पास की NEET परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

कबीरधाम जिले के नेउर गांव की रहने वाली तीन बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ही परिवार की तीनों बेटियों के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 07:07 PM
रायपुर
कबीरधाम जिले के नेउर गांव की रहने वाली तीन बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ही परिवार की तीनों बेटियों के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने छात्राओं की माता भगवती महोबिया, पिता राम महोबिया और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बहनों की यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

मेहनत और संकल्प से हासिल की बड़ी सफलता

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक ही घर में रहकर तीन बहनों का एक साथ NEET जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करना और सफलता प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास किया जाए तो बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए तीनों बहनों की सफलता एक प्रेरणादायक उदाहरण है।   

डॉक्टर बनकर समाज सेवा का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीनों बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद अच्छे संस्थानों और अस्पतालों में काम कर अनुभव हासिल करें। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए अपने क्षेत्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि अपनी शिक्षा और अनुभव का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें, ताकि उनकी सफलता का लाभ समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

छात्राओं से जानी पढ़ाई और तैयारी की जानकारी

मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने तीनों छात्राओं से उनकी स्कूली शिक्षा, NEET की तैयारी और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के बाद पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा और उपलब्धियों के माध्यम से माता-पिता और परिवार के सपनों को पूरा करें। साथ ही भविष्य में डॉक्टर बनने के बाद समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा को भी प्राथमिकता दें।

घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर तीनों ने हासिल की सफलता

किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से NEET परीक्षा की तैयारी की। पढ़ाई के दौरान तीनों बहनों ने एक-दूसरे का सहयोग किया और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करती रहीं। ज्योति और सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की। दोनों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। वहीं बड़ी बहन किरण ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, पांडातराई से अपनी पढ़ाई पूरी की है। तीनों बहनों की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें