Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा आयोजित, सामाजिक अंके…
सोशल ऑडिट के दौरान स्थल निरीक्षण
सोशल ऑडिट के दौरान स्थल निरीक्षण
राज्य सरकार

मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा आयोजित, सामाजिक अंकेक्षण से विकास कार्यों की हुई समीक्षा

महासमुंद। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यहां सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल मुख्य रूप से शामिल हुए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 06:54 PM · अपडेट: 06 Nov 2026, 04:24 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यहां सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल मुख्य रूप से शामिल हुए।

संचालक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण 

विशेष ग्राम सभा के दौरान डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल ने गांव में संचालित विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति, गुणवत्ता और उपयोगिता की जानकारी ली। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।
  मुढ़ीपार में सोशल ऑडिट कार्यक्रम

51 कार्यों पर खर्च हुए 12 लाख रुपए

ग्राम सभा में प्रस्तुत सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में कुल 51 विकास कार्य संचालित किए गए हैं। इनमें 2 कार्य मनरेगा योजना से जुड़े हैं, जबकि 49 कार्य आवास योजना के अंतर्गत किए गए हैं। इन सभी कार्यों पर कुल 11 लाख 93 हजार 890 रुपए का व्यय दर्ज किया गया है।

कृषि तालाब और मंदिर तालाब के कार्यों की जांच

निरीक्षण के दौरान संचालक डॉ. सिंगरौल ने व्यक्तिगत और सामुदायिक हित से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। व्यक्तिगत लाभ योजना के तहत रामचन्द्र/पतंगा के यहां निर्मित कृषि तालाब का निरीक्षण किया गया। वहीं सामुदायिक उपयोग के लिए मंदिर तालाब के नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की भी जानकारी ली गई।

ग्रामीणों को दी जवाबदेही और पारदर्शिता की जानकारी

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं के आंकड़ों की जांच करना नहीं है, बल्कि आम लोगों को शासन की जवाबदेही प्रक्रिया से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और सही जानकारी का संधारण होने से जनता और शासन के बीच विश्वास और मजबूत होता है।

जनभागीदारी बढ़ाने का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक अंकेक्षण टीम ने गांव के विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने और जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच सुमित्रा पटेल, पंचायत सचिव हरिहर यदू, रोजगार सहायक विनोद कुमार, बीएसएएफ मनिषा सारथी, वीआरपी कोमल ठाकुर एवं नेहा पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें