Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा
W 𝕏 f
होम क्रिकेट टॉप ऑर्डर फ्लॉप :  सूर्यवंशी, प्रभसिमरन और प्रिया…
श्रीलंका के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत
श्रीलंका के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत
क्रिकेट

 टॉप ऑर्डर फ्लॉप :  सूर्यवंशी, प्रभसिमरन और प्रियांश लौटे पवेलियन, दबाव में इंडिया

श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14), प्रभसिमरन सिंह (2) और प्रियांश आर्य (32) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका-ए के गेंदबाजों ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। 89 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद अब भारत-ए की उम्मीदें मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर टिकी हैं, जबकि श्रीलंका-ए शुरुआती चरण में मुकाबले पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

प्रकाशित: 09 Jun 2026, 01:07 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 09:48 AM
कोलंबो
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहा है इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीदों के विपरीत रही है, युवा प्रतिभाओं से भरा हुआ इंडिया टीम शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय शीर्ष क्रम को पूरी तरह दबाव बनाया है। मैच के पहले  चरण में ही टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, जिससे भारत का स्कोर 89 रन पर 3 विकेट हो गया। इस मुकाबले को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी की नजरें युवा बल्लेबाजों पर थीं, लेकिन शुरुआती मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला।

वैभव सूर्यवंशी 

हाल के समय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से टीम को उम्मीद थी वे  कुछ आकर्षक शॉट लगाकर अपने इरादे जरूर जाहिर करेंगे, लेकिन लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके सूर्यवंशी ने 14 रन बनाए और अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उनका विकेट भारत के लिए पहला बड़ा झटका साबित हुआ। उनके आउट होते ही श्रीलंका के गेंदबाजों का आत्मविश्वास और बढ़ गया।

प्रभसिमरन सिंह की बल्लेबाजी 

वैभव सूर्यवंशी के पवेलियन लौटने के बाद टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह से उम्मीद थी कि वे पारी को संभालेंगे, पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायें उन्हें  श्रीलंकाई गेंदबाजों ने  खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया और वे केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रभसिमरन का जल्दी पवेलियन लौटना  भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका था क्योंकि वह अनुभवी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके आउट होने से स्कोरबोर्ड पर दबाव बढ़ गया और श्रीलंका मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

प्रियांश आर्य की आक्रामकता 

शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद प्रियांश आर्य ने भारतीय पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन करते हुए कुछ शानदार शॉट लगाए। प्रियांश ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली और ऐसा लग रहा था कि वह टीम को संकट से बाहर निकाल सकते हैं। उन्होंने कुछ आकर्षक चौके लगाकर रन गति को बनाए रखा, लेकिन जब वह लय में दिखाई दे रहे थे, तभी श्रीलंका के गेंदबाजों ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया। उनके आउट होने के साथ ही भारत का स्कोर 89 रन पर 3 विकेट हो गया और टीम एक बार फिर दबाव में आ गई।

श्रीलंका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

श्रीलंका के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट का पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा। भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और इसी दबाव का फायदा उठाकर श्रीलंका ने शुरुआती विकेट चटकाय गेंदबाजों ने न केवल विकेट लिए बल्कि रन गति पर भी दबाव  बनाए रखा, जिससे भारत की बल्लेबाजी पर अतिरिक्त दबाव बन गया।

भारतीय साझेदारी

तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद अब पूरी जिम्मेदारी भारतीय मिड लाइन बलीबजों पर आ गई टीम को अच्छा स्कोर तक पहुंचाने के लिए एक लंबी साझेदारी की जरूरत है। मिड लाइन के बल्लेबाजों को धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और श्रीलंकाई गेंदबाजों के दबाव को झेलते हुए पारी को आगे बढ़ाना होगा। यदि भारत  यहां से बड़ी साझेदारी बनाने में सफल रहती है तो मैच में वापसी संभव है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें