Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › आफत की बारिश : राजिम में महानदी का जलस्तर बढ़ा, व…
बारिश से डूबी सड़क का दृश्य
बारिश से डूबी सड़क का दृश्य
रायपुर

आफत की बारिश : राजिम में महानदी का जलस्तर बढ़ा, वर्षों बाद कुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा पानी

लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद जिले में 60 घंटे की बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक वर्षों बाद महानदी का पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। वहीं पैरी नदी के बढ़े जलस्तर से नेशनल हाईवे 130 सी पर यातायात प्रभावित हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 12:44 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 01:07 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश की कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजिम धाम में महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। त्रिवेणी संगम में बहने वाली महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के संगम का नजारा इस समय पूरी तरह बदल गया है। राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी पहुंचा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर परिसर तक पानी पहुंच गया, जिसे देखकर श्रद्धालुओं में आस्था और चिंता दोनों का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय बाद महानदी का पानी इस स्तर तक पहुंचा है। मंदिर में पानी चढ़ने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से सामने आ रहे हैं।

बारिश से गरियाबंद में बिगड़े हालात

गरियाबंद जिले में पिछले करीब 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सिकासेर जलाशय से करीब 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद राजिम क्षेत्र में नदी का बहाव और तेज हो गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के आसपास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

भारी बारिश से सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी रफ्तार

नेशनल हाईवे 130 सी प्रभावित

भारी बारिश का असर जिले के सड़क मार्गों पर भी देखने को मिल रहा है। पैरी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नेशनल हाईवे 130 सी पर बीते 24 घंटे से यातायात प्रभावित है। पंटोरा के पास सड़क पर पानी भर जाने से रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बैरिकेड्स लगाकर मार्ग को बंद कर दिया है। यात्री बसों और छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं। प्रशासनिक टीम मौके पर नजर बनाए हुए है और पानी कम होने के बाद ही यातायात बहाल करने की तैयारी की जा रही है।

दंतेवाड़ा में पुल के ऊपर से बह रहा पानी

लगातार बारिश का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र के पातरपारा में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाली नदियों को पार करने की कोशिश न करें। अधिकारियों की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे।

रायपुर में भी नदी-नाले उफान पर

राजधानी रायपुर में भी लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। खारुन नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। महादेव घाट क्षेत्र में नदी का पानी पुल तक पहुंच गया है, जिससे आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें