Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम ओटीटी ट्रेलर रिलीज : डॉ. प्रभात की नई चुनौतियां, निरहुआ…
ग्राम चिकित्सालय 2 ट्रेलर रिलीज, 23 जून को होगी स्ट्रीम
ग्राम चिकित्सालय 2 ट्रेलर रिलीज, 23 जून को होगी स्ट्रीम
ओटीटी

ट्रेलर रिलीज : डॉ. प्रभात की नई चुनौतियां, निरहुआ की एंट्री से बढ़ा मनोरंजन

TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमोल पराशर एक बार फिर डॉ. प्रभात के किरदार में नजर आएंगे, जबकि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सीरीज 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

कीर्तिमान नेटवर्क
12 Jun 2026, 04:08 PM
मुंबई
लोकप्रिय वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीजन जल्द दर्शकों के बीच आने वाला है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसमें एक बार फिर डॉ. प्रभात की कहानी आगे बढ़ती नजर आ रही है। इस बार कहानी में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री भी हुई है, जिसने ट्रेलर को और दिलचस्प बना दिया है। द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियों को हास्य और भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था और अब दूसरा सीजन उसी कहानी को आगे बढ़ाने जा रहा है।

फिर शुरू हुई डॉ. प्रभात की जंग

ट्रेलर में अमोल पराशर एक बार फिर डॉ. प्रभात के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका सपना भठकंडी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को एक आदर्श चिकित्सालय बनाना है। लेकिन गांव की पुरानी सोच, संसाधनों की कमी और लोगों की आदतें उनके रास्ते में नई चुनौतियां खड़ी करती दिखाई देती हैं ग्रामीणों को अस्पताल तक लाने और स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा दिलाने के लिए डॉ. प्रभात इस बार भी कई नए तरीके अपनाते नजर आते हैं। ट्रेलर में हास्य, उलझन और भावनात्मक क्षणों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है।

निरहुआ की एंट्री 

सीजन 2 की सबसे बड़ी खासियत भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की एंट्री है। ट्रेलर में उनका किरदार कम समय के लिए दिखाई देता है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पुराने कलाकार 

नए सीजन में अमोल पराशर के साथ विनय पाठक, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। पहले सीजन में इन कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था 

'ग्राम चिकित्सालय' की कहानी काल्पनिक गांव भठकंडी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज एक युवा डॉक्टर की यात्रा को दिखाती है, जो ग्रामीण इलाके के एक उपेक्षित स्वास्थ्य केंद्र को फिर से खड़ा करने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसे गांव की सामाजिक, प्रशासनिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रिलीज 

निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 का प्रीमियर 23 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच नए सीजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है पहले सीजन की तरह इस बार भी ग्रामीण जीवन, स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियां और हल्के-फुल्के हास्य से भरपूर कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डॉ. प्रभात भठकंडी के स्वास्थ्य केंद्र को नई पहचान दिलाने में कितने सफल होते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें