Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम महासमुंद Tree Plantation: राखी के धागे से प्रकृति की रक्षा…
Planting trees on Raksha Bandhan to protect government land
Planting trees on Raksha Bandhan to protect government land
महासमुंद

Tree Plantation: राखी के धागे से प्रकृति की रक्षा, खट्टाडीह में सामूहिक वृक्षारोपण, शासकीय भूमि बचाने की अनूठी पहल

Tree Plantation: रक्षाबंधन के अवसर पर बागबाहरा के ग्राम खट्टाडीह में ग्रामीणों ने सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से बचाने का संकल्प लिया। शासकीय भूमि पर आंवला, जामुन, आम, शीशम, सागौन, गुलमोहर और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
30 Aug 2026, 04:44 PM
बागबाहरा
Tree Plantation: भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन में बागबाहरा के पास स्थित ग्राम खट्टाडीह के ग्रामीणों ने एक अलग और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया। यहाँ की सुबह मिठाइयों के आदान-प्रदान से नहीं, बल्कि गांव की सरकारी जमीन पर पौधारोपण के साथ शुरू हुई। ग्रामीणों ने एक सुर में संदेश दिया कि जिस तरह राखी का धागा रिश्तों की रक्षा करता है, उसी तरह वृक्ष धरती, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा करेंगे। यह आयोजन सिर्फ पर्यावरण की चिंता तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे गांव की कीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से बचाने की एक बड़ी मुहिम भी शामिल है।

पटवारी की निशानदेही के बाद जमीन की घेराबंदी 

दरअसल, पिछले महीने हल्का पटवारी टोपसिंग ध्रुव ने गांव में शासकीय भूमि (खसरा नंबर 89, रकबा 0.16 हेक्टेयर और खसरा नंबर 90, रकबा 0.27 हेक्टेयर—कुल 0.43 हेक्टेयर) का सीमांकन कर उसे चिन्हांकित किया था। इसके तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए जमीन को सुरक्षित करने के लिए चारों तरफ बाउंड्री बनवा दी थी। इसके बाद वन विभाग की मदद से विभिन्न किस्मों के छायादार, फलदार और इमारती पौधे जुटाए गए, जिन्हें रक्षाबंधन के दिन पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ रोपा गया। 

गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए बची है बेहद कम जगह

खट्टाडीह में सार्वजनिक कार्यों के लिए जमीन का अभाव एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। गांव के मवेशियों के लिए चारागाह, बच्चों के खेल का मैदान, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और मुक्तिधाम जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बची हुई सरकारी जमीन को सुरक्षित रखना ग्रामीणों के लिए बेहद जरूरी हो गया था। पौधरोपण के दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक मनोहर ठाकुर ने कहा, यह सिर्फ पेड़ लगाने का काम नहीं है, बल्कि हमारे गांव के कल को सुरक्षित करने की एक कोशिश है। जब गांव में सार्वजनिक काम के लिए जगह ही नहीं बचेगी, तो आने वाली पीढ़ी कहाँ जाएगी? रक्षाबंधन पर हमने अपनी बहनों के साथ-साथ अपने गांव की धरती और संसाधनों की रक्षा का भी संकल्प लिया है। उन्होंने इस मुहिम में सहयोग देने के लिए राजस्व विभाग, वन विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद जताया।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी मौजूदगी 

करहीडीह पंचायत के सरपंच रामेश्वर साहू, उपसरपंच कुमार चक्रधारी और खट्टाडीह ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दलेश साहू की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे गांव की भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान आंवला, जामुन, आम, शीशम, सागौन, गुलमोहर और बरगद जैसी कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। ग्रामीणों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। 
कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष भागवत सिन्हा, कोषाध्यक्ष रेवाराम ठाकुर, कार्यसमिति सदस्य ललिताप्रसाद चक्रधारी, कौशल चक्रधारी, रमन चक्रधारी, कन्हैया सिन्हा, पूर्व सरपंच खेमराज ठाकुर, किशन चक्रधारी, रूपनारायण ठाकुर, मदन सिन्हा, नेमीचंद साहू, प्यारेलाल साहू सहित बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें