Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय टनल हादसा : सिक्किम के नामची में NHPC प्रोजेक्ट ट…
सिक्किम टनल हादसा रेस्क्यू ऑपरेशन
सिक्किम टनल हादसा रेस्क्यू ऑपरेशन
राष्ट्रीय Featured

टनल हादसा : सिक्किम के नामची में NHPC प्रोजेक्ट टनल में धमाके के बाद लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत, कई फंसे

सिक्किम के नामची जिले में NHPC की निर्माणाधीन सुरंग में धमाके के बाद बड़ा हादसा हुआ। मलबे में दबने से अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
21 Jul 2026, 09:03 AM
सिक्किम
सिक्किम के नामची जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ समरडुंग, झोलुंगे स्थित NHPC के तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में अचानक हुए तेज धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद टनल के भीतर भारी मात्रा में मिट्टी और बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक आईं, जिससे सुरंग का मुहाना और अंदर का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया। हादसे के वक्त टनल के अंदर लगभग 27 मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे के कारण वहीं फंस गए।जिला प्रशासन से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, इस भयावह हादसे में अब तक 7 मजदूरों की जान जा चुकी है और उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिए गए हैं। 

फंसे मजदूरों को निकालने रेस्कयू ऑपरेशन

टनल के भीतर फंसे अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अंदर फंसे मजदूरों की सटीक संख्या का अंतिम आंकड़ा रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही साफ हो पाएगा। हादसे के बाद टनल के अंदर जहरीली मीथेन गैस का रिसाव शुरू हो गया है, जो रेस्क्यू टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो रही है। 

बड़ा हादसा
मीथेन गैस के असर से बेहोश हो रहे जवान

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, सुरंग में दाखिल होने की कोशिश कर रहे कई बचावकर्मियों को गैस के असर से चक्कर आने लगे, जबकि कुछ जवान बेहोश भी हो गए। विशेषज्ञों का मानना है कि लैंडस्लाइड और चट्टानों के खिसकने के चलते जमीन के नीचे दबी मीथेन गैस की परतें फट गईं और गैस टनल में फैल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को तैनात किया गया है। 

विशेषज्ञ रेसक्यू टीम को बुलाया 

चूंकि टनल में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है, इसलिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से एक विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया है। यह टीम गैस से बचाव वाले आधुनिक उपकरणों और ऑक्सीजन किट के साथ टनल के भीतर दाखिल होकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें