Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम शिक्षा UCO Bank Recruitment: मैनेजर के 20 पदों पर मौका, …
UCO Bank Manager Recruitment 2026 AI/ML Cyber Security Jobs
UCO Bank Manager Recruitment 2026 AI/ML Cyber Security Jobs
शिक्षा

UCO Bank Recruitment: मैनेजर के 20 पदों पर मौका, AI/ML-साइबर सिक्योरिटी में नौकरी,₹93,960 तक सैलरी

UCO Bank Recruitment: यूको बैंक में AI/ML और साइबर सिक्योरिटी के 20 मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बेसिक सैलरी ₹93,960 तक है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
30 Aug 2026, 01:20 PM
नई दिल्ली
UCO Bank Recruitment: सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UCO Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती रेगुलर बेसिस पर की जाएगी। इसके तहत मैनेजर स्तर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। बैंक ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

AI/ML और साइबर सिक्योरिटी में भर्ती

यूको बैंक ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या HO/HRM/RECR/2026-27/COM-01 जारी किया है। भर्ती के जरिए बैंक में मैनेजर-AI/ML इंजीनियर और मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों पदों के लिए 10-10 वैकेंसी हैं। यानी इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 20 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद भरे जाएंगे। दोनों पद MMGS-II स्केल के हैं।

मैनेजर AI/ML इंजीनियर के लिए योग्यता

  • मैनेजर-AI/ML इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, AI एंड ML या डेटा साइंस में फुल टाइम BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए।
  •  इसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके अलावा संबंधित विषयों में MCA, MTech या ME करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
  •  उम्मीदवार के पास AI, Gen AI, NLP और Content Analysis आधारित प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट एवं इंप्लीमेंटेशन में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में फुल टाइम BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। इसमें न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं। संबंधित विषयों में MCA, MTech या समकक्ष मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। OBC-NCL को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

UCO Bank Specialist Officer Recruitment: जरूरी डिटेल्स

विवरण

जानकारी

बैंक

यूको बैंक

भर्ती

Specialist Officer Recruitment 2026

पद

मैनेजर-AI/ML इंजीनियर, मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी

स्केल

MMGS-II

कुल पद

20

उम्र सीमा

25 से 35 वर्ष

बेसिक पे स्केल

₹64,820 से ₹93,960

आवेदन शुरू

29 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

18 सितंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

uco.bank.in

कैसे होगा UCO Bank Manager का सेलेक्शन?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और/या ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।

मेरिट और प्रोबेशन

बैंक उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों और उनके वेटेज को बैंक की ओर से निर्धारित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड एक साल का होगा। इसके अलावा नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को कम से कम 2 साल की सेवा पूरी करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार दो साल की न्यूनतम सेवा अवधि पूरी होने से पहले बैंक छोड़ता है, तो उसे निर्धारित शर्तों के अनुसार ₹2 लाख के बॉन्ड का भुगतान करना होगा।

UCO Bank Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Career/Recruitment Opportunities सेक्शन में जाकर Specialist Officer Recruitment 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी को अपने शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों से अच्छी तरह मिलाकर जरूर जांच लें।
  3. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

कितनी है आवेदन फीस?

  • यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 29 अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है।
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹850 आवेदन शुल्क देना होगा।

जरूरी बात

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, क्योंकि शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सर्टिफिकेशन और अन्य पात्रता की शर्तें पद के अनुसार अलग-अलग हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 है, इसलिए अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें