Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मर्डर केस : राजा रघुवंशी केस में सोनम का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे झूठा फंसाया गया मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज रचा रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला जिला बना लाखों खर्च, फिर भी अंधेरा कायम : कुछ दिन की रोशनी के बाद फिर छाया अंधेरा, हाड़ाबंद ओवरब्रिज की लाइटें बंद प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार की सड़कें, मरम्मत की मांग तेज संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव मर्डर केस : राजा रघुवंशी केस में सोनम का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे झूठा फंसाया गया मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज रचा रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला जिला बना लाखों खर्च, फिर भी अंधेरा कायम : कुछ दिन की रोशनी के बाद फिर छाया अंधेरा, हाड़ाबंद ओवरब्रिज की लाइटें बंद प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार की सड़कें, मरम्मत की मांग तेज संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव
W 𝕏 f
होम सूरजपुर बारिश की आस में अनोखी शादी : सूरजपुर में ग्रामीणो…
सूरजपुर में मेढ़क-मेढ़की विवाह
सूरजपुर में मेढ़क-मेढ़की विवाह
सूरजपुर

बारिश की आस में अनोखी शादी : सूरजपुर में ग्रामीणों ने कराया मेढ़क-मेढ़की का विवाह

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के खूंशी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने मानसून को बुलाने के लिए अनोखी परंपरा निभाई। ग्रामीणों ने मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराकर इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना की। बैंड-बाजे के साथ निकली बारात और आदिवासी रीति-रिवाजों से हुए इस आयोजन में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 11:36 AM
सूरजपुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। प्रतापपुर विकासखंड के खूंशी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने मानसून को आमंत्रित करने के लिए मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराया। किसानों ने इस आयोजन को पूरी आस्था और परंपरा के साथ संपन्न किया। ग्रामीणों ने इस अनोखी शादी के लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र बांटे।बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई और आदिवासी परंपरा के अनुसार विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांव के वरिष्ठ नागरिक और आयोजन समिति के सदस्य रामनाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जब भी सूखे की स्थिति बनती है, तब ग्रामीण मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराते हैं। 

मान्यता है कि शादी से प्रसन्न होते हैं इंद्रदेव

उनका विश्वास है कि इस परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों की आस्था और आपसी एकजुटता का प्रतीक है। मेढ़क-मेढ़की के इस अनोखे विवाह को देखने के लिए खूंशी सहित आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे।

आसपास के गांवों से पहुंचे लोग

बारात में युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मेढ़क-मेढ़की के विवाह की यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। आस्था से जुड़े इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण अच्छी बारिश और बेहतर खेती की कामना करते हैं।

पूर्वजों से चली आ रही है यह परंपरा

ग्रामीणों का मानना है कि मेढ़क-मेढ़की के विवाह की यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। सूखे के समय इस आयोजन के माध्यम से वे अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना करते हैं। इस अनोखे विवाह ने पूरे क्षेत्र में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें