Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-…
रीवा-मझियार सड़क पर भरे गड्ढे
रीवा-मझियार सड़क पर भरे गड्ढे
राष्ट्रीय

प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार की सड़कें, मरम्मत की मांग तेज

रीवा शहर से मझियार जाने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बारिश की शुरुआत के साथ ही बदहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 12:32 PM
मध्य प्रदेश

रीवा में बारिश की शुरुआत के साथ ही सड़कों की हालत खराब होने लगी है। रीवा शहर से मझियार जाने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों, विद्यार्थियों और मरीजों को हो रही है।

गड्ढों से बढ़ी परेशानी, राहगीर परेशान

कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। रीवा-मझियार सड़क की खराब स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, विद्यार्थियों और मरीजों को हो रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिसका खामियाजा उन्हें रोजाना भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रमीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत और मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर साल बारिश से पहले सिर्फ औपचारिक तौर पर काम किया जाता है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही खराब हो जाती हैं।

ग्रामीणों की मांग, जल्द हो स्थायी समाधान

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।

सड़क की मरम्मत की मांग तेज

ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराने और लोगों को राहत देने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें