Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव
W 𝕏 f
होम › राजनीति › UP Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन का असली पेंच, सी…
SP Congress alliance meeting(Image Source: Keertiman Media)
SP Congress alliance meeting(Image Source: Keertiman Media)
राजनीति Featured

UP Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन का असली पेंच, सीटों से ज्यादा जीतने वाले उम्मीदवार पर अखिलेश का दांव

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है। INDIA गठबंधन की दिल्ली बैठक में दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल, उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। गठबंधन का फोकस केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीत की संभावनाओं और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर फैसला लेने पर है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 01:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
UP Election: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन में सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के मकसद से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मैदान में उतरने की तैयारी में तो हैं, लेकिन पर्दे के पीछे सीट बंटवारे का गणित अभी भी उलझा हुआ है। हाल के दिनों में दोनों दलों के स्थानीय नेताओं के बीच बयानों की तल्खी देखने को मिली थी, जिसके बाद अब मामले को संभालने के लिए दिल्ली में INDIA गठबंधन की एक अहम बैठक बुलाई गई है।

दिल्ली की बैठक में क्या निकलेगा रास्ता? 

माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देना है। दोनों ही पार्टियां चाहती हैं कि वक्त रहते गठबंधन की गांठ सुलझा ली जाए ताकि चुनावी तैयारियों को रफ्तार दी जा सके। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है। इस बैठक में सपा नेतृत्व कांग्रेस से उन सीटों और संभावित उम्मीदवारों की सूची मांग सकता है, जहां कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कई सीटों पर दोनों दलों का दावा होने के कारण पेंच अभी फंसा हुआ है।

संख्या नहीं, 'जनाधार' बनेगा आधार 

अखिलेश यादव का पूरा ध्यान केवल सीटों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उन सीटों को जीतने पर है। सपा का मानना है कि कांग्रेस केवल मांग करने के बजाय यह भी साफ करे कि जिन सीटों पर वह दावा ठोक रही है, वहां उसका वास्तविक जनाधार और राजनीतिक स्थिति कैसी है।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की चुनौती 

सपा-कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा इम्तिहान सही उम्मीदवारों का चयन और क्षेत्रीय समीकरणों को साधना है। बैठक में इस बात पर जोर रहेगा कि गठबंधन का इकलौता मकसद चुनाव जीतना होना चाहिए, न कि महज सीटों का बंटवारा। अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली की इस बैठक के बाद दोनों दल किस सहमति पर पहुंचते हैं और यूपी के सियासी मैदान में गठबंधन का क्या स्वरूप सामने आता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें