Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम चुनाव यूपी चुनाव : अखिलेश के एक बयान से हलचल, क्या दरकन…
अखिलेश यादव के गठबंधन बयान पर सियासी चर्चा
अखिलेश यादव के गठबंधन बयान पर सियासी चर्चा
चुनाव Featured

यूपी चुनाव : अखिलेश के एक बयान से हलचल, क्या दरकने लगा सपा और कांग्रेस का हाथ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं और फिलहाल लोकसभा में सभी सहयोगी साथ काम कर रहे हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में भविष्य की रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

प्रकाशित: 27 Jul 2026, 03:07 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 03:57 PM
लखनऊ
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शह-मात का खेल अभी से शुरू हो चुका है। हालांकि विधानसभा चुनावों में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक बिसात पर मोहरे बिछाए जाने लगे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के एक ताजा बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश के रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन रहेगा या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

जब सपा प्रमुख से आगामी चुनाव और गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत नाप-तोल कर जवाब दिया। अखिलेश ने कहा: 
"अभी चुनाव काफी दूर है। फिलहाल लोकसभा में हम सभी साथी एक साथ काम कर रहे हैं।"

पार्टी के भीतर हलचल बढ़ता तय 

ऊपरी तौर पर देखा जाए तो यह एक साधारण बयान लगता है, लेकिन सियासी मायनों में इसे कांग्रेस के लिए एक अप्रत्यक्ष चेतावनी की तरह देखा जा रहा है। सवाल उठने लगे हैं कि क्या लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब दोनों दल अपनी-अपनी राहें अलग करने की सोच रहे हैं? हालांकि, इस बयान पर फिलहाल कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन पार्टी के भीतर हलचल बढ़ना तय है, क्योंकि राहुल गांधी पहले ही सार्वजनिक तौर पर यह कह चुके हैं कि वे यूपी में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के तहत ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

वर्चस्व को लेकर अंदरूनी खींचतान 

अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संयम बरतने की सलाह भी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी से बेवजह टकराव में पड़ने की जरूरत नहीं है। सपा प्रमुख ने दोहराया कि उनकी पार्टी पूरी तरह से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के एजेंडे पर ही आगे बढ़ेगी और सामाजिक न्याय व संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश के इस तल्ख रुख की वजह हाल ही में सपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के बीच हुई तीखी बयानबाजी हो सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही दोनों दलों के बीच सीटों के गणित और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही है।

क्या गठबंधन का दरवाजा पूरी तरह बंद हो गया है?

नहीं, अखिलेश के बयान का बारीक विश्लेषण करें तो साफ होता है कि बातचीत के दरवाजे अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं।

  • जीत का भरोसा: अखिलेश ने खुद याद दिलाया कि उनके मौजूदा गठबंधन ने हाल ही में भाजपा को बड़ा झटका दिया है और कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • मोलभाव की रणनीति: जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव असल में चुनाव से पहले सीट शेयरिंग (Seat Sharing) में सपा का पलड़ा भारी रखना चाहते हैं।

फिलहाल, गेंद कांग्रेस के पाले में है। अब देखना यह होगा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अखिलेश यादव के साथ कैसे तालमेल बिठाता है और आने वाले दिनों में यह 'दो लड़कों की जोड़ी' दोबारा एक साथ प्रचार करती दिखेगी या नहीं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें