Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बालोद सरपंच के मकान से मिला सागौन लकड़ी का बड़ा स्टॉक, …
अंगारी सरपंच के घर से सागौन के चिरान और गोले बरामद
अंगारी सरपंच के घर से सागौन के चिरान और गोले बरामद
बालोद

सरपंच के मकान से मिला सागौन लकड़ी का बड़ा स्टॉक, वन विभाग ने की कार्रवाई

बालोद जिले के अंगारी गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरपंच के मकान से बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी के चिरान और गोले बरामद किए हैं। जब्त लकड़ी को काष्ठागार भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 12:07 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 09:21 AM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बालोद जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंगारी गांव में छापेमारी की। वन विभाग की टीम ने अंगारी सरपंच के मकान से बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी के चिरान और गोले बरामद किए हैं। जब्त की गई लकड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, बालोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अंगारी गांव में यह कार्रवाई जिला वन विभाग और उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त रूप से की। टीम ने सरपंच के मकान की जांच के
सरपंच के घर से लाखों की सागौन लकड़ी जब्त
दौरान सागौन लकड़ी का बड़ा स्टॉक बरामद किया। इसके बाद जब्त लकड़ियों को दो माजदा वाहनों में भरकर सुरक्षित रूप से काष्ठागार भेजा गया। 

लकड़ियों की जांच और गिनती जारी 

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरामद सागौन के चिरान और गोलों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। बुधवार को जब्त लकड़ी की पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान या मिल से चिरान कराया गया था। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान घर से सागौन लकड़ी से बने कुछ फर्नीचर भी मिले हैं। इनकी भी जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। 

अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग सख्त 

वन विभाग का कहना है कि जंगलों से अवैध कटाई और लकड़ी परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी लोग इस मामले में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें