Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
W 𝕏 f
होम महासमुंद सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में विज्ञान मेले का आ…
महासमुंद विज्ञान मेला आयोजन
महासमुंद विज्ञान मेला आयोजन
महासमुंद

सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रतिभाओं को मिला मंच

महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 113 छात्र-छात्राओं ने मॉडल, विज्ञान प्रयोग, प्रश्न मंच, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 05:31 PM · अपडेट: 20 Sep 2026, 10:37 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्थानीय भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महान वैज्ञानिक और रसायन शास्त्र के ज्ञाता आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रतियोगिता में छात्र
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा ने मां सरस्वती, ओम, भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर, तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञान मेले के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी (मॉडल), विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान चार्ट एवं चित्रकला, भाषण, रंगोली, वस्तु पहचानो और निबंध लेखन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग में आयोजित की गईं। इस आयोजन में कुल 113 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 42 छात्र और 71 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी विभागीय विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

विज्ञान मेले को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा, विज्ञान प्रभारी आचार्य खोजेंद्र कुमार साहू, विज्ञान सहायक लोकेश कुमार सेन, रितु साहू, श्वेता साहू सहित विद्यालय के समस्त आचार्यों और दीदीगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों की सराहना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें