Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Financial Assistance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय क…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Financial Assistance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, जशपुर के 16 प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता

Financial Assistance: विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 लोगों के निकटतम वारिसों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 64 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

य
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 03:59 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Financial Assistance: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उन्हें आर्थिक संबल देने की इसी पहल के तहत जशपुर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 व्यक्तियों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 64 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटनाओं एवं आपदाओं के कारण अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को शासन के प्रावधानों के अनुरूप समय पर सहायता मिल सके। किसी परिवार के सदस्य की असामयिक मृत्यु से उत्पन्न दुख और क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने और जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में सहायक होती है।

डूबने से मौत के मामलों में 4-4 लाख रुपए मंजूर

कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत 16 प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इन प्रकरणों में कुएं, तालाब, नदी, बांध एवं अन्य जलस्रोतों में डूबने से हुई मृत्यु के मामले शामिल हैं। शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत पात्र निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जारी आदेश के अनुसार कुनकुरी तहसील के ग्राम बेमताटोली में मनीषा बाई की कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु के प्रकरण में ललकू राम के आवेदन पर 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम बाहमनपुर में बीकांत तिर्की की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में बरनाबास तिर्की के आवेदन पर 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। फरसाबहार तहसील के ग्राम सिंगिबहार में सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में अनूप राम के आवेदन पर भी 4 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

जशपुर में 7 मृतकों के परिजनों को 28 लाख मंजूर

मनोरा तहसील के ग्राम पटिया (अंगराकटोना) में लच्छू राम की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु के मामले में मधुरा राम के आवेदन पर 4 लाख रुपए तथा ग्राम रेमने में बलदेव राम की ईब नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में जगमाईत बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार तपकरा तहसील के ग्राम साजबहार (कंडरापानी) में शबनम तिग्गा की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में संतोष तिग्गा के आवेदन पर 4 लाख रुपए तथा मनोरा तहसील के ग्राम लिटिम में मोनिका एक्का की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में ओंकार एक्का के आवेदन पर 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। फरसाबहार तहसील के ग्राम कोनपारा में नरेन्द्र डनसेना की डेम के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में राम प्रसाद डनसेना के आवेदन पर 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पत्थलगांव तहसील के ग्राम गोडीकला में विनोद महंत की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में देवकुंवर के आवेदन पर 4 लाख रुपए तथा फरसाबहार तहसील के ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला) में सागरमती बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में जयपाल साय के आवेदन पर 4 लाख रुपए की सहायता मंजूर की गई है।

6 मृतकों के परिजनों को 24 लाख रुपए मंजूर

इसी प्रकार मनोरा तहसील के ग्राम डड़गांव में सफदर अंसारी की लावा नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में चमन खातून के आवेदन पर 4 लाख रुपए, ग्राम गुल्लू में मनोज खलखो की नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में अनिता खलखो के आवेदन पर 4 लाख रुपए तथा फरसाबहार तहसील के ग्राम भालूमुंडा में शिवानी शाह की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में शीतल शाह के आवेदन पर 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मनोरा तहसील के ग्राम गेधा में पटला राम की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में बिहनी बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपए, फरसाबहार तहसील के ग्राम कुंहारबहार में अमीन राम की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में फूलमेत बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपए तथा ग्राम माटीपहाड़छर्री में संकुंद्रो साय की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में पदना बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आपदा एवं दुर्घटना प्रभावित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पात्र प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत कर प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान किया जा रहा है। जशपुर जिले में 16 प्रकरणों में 64 लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता से दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें