Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को…
जशपुर में 16 लाख की सहायता
जशपुर में 16 लाख की सहायता
राज्य सरकार

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत, 16 लाख रुपए सहायता स्वीकृत

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई चार मौतों के मामलों में प्रभावित परिवारों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में पात्र परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 05:55 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 09:36 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं और नैसर्गिक विपत्तियों के कारण हुई जनहानि के चार अलग-अलग मामलों में प्रभावित परिवारों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक प्रकरण में 4 लाख रुपए की सहायता मंजूर की गई है।
यह राशि नियमानुसार पात्र वैध वारिसों को प्रदान की जाएगी। अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सन्ना तहसील के ग्राम चम्पा निवासी हनुमान, पिता कोतो राम की 5 सितंबर 2022 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के निकटतम वैध वारिस उनके चचेरे भाई डबलू राम के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

सर्पदंश से मौत पर पिता को मिलेगी सहायता

दुलदुला तहसील के ग्राम लोरो निवासी आलिशा बाई, पिता जयनंदन राम की 2 जुलाई 2024 को सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के निकटतम वैध वारिस उनके पिता जयनंदन राम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मनोरा तहसील के ग्राम भीमसेला निवासी प्रदीप तिर्की, पिता अंधेरियस तिर्की की 1 मई 2024 को बांध के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता अंधेरियस तिर्की तथा पुत्रियों निशा तिर्की और मनीषा तिर्की को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

तालाब में डूबने से मौत, माता-पिता को सहायता

बगीचा तहसील के ग्राम रेंगोला निवासी अनिस टोप्पो, पिता अंकित टोप्पो की 5 अप्रैल 2026 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक की माता साधना टोप्पो और पिता अंकित टोप्पो को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन की ओर से चारों प्रकरणों में कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्राकृतिक आपदा और नैसर्गिक विपत्ति के कारण होने वाली जनहानि के मामलों में शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रभावित परिवारों और पात्र वैध वारिसों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें