Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: जनदर्शन में CM साय की बड़ी पहल, मर…
Demanded a loan waiver(Image Source: CGDPR)
Demanded a loan waiver(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: जनदर्शन में CM साय की बड़ी पहल, मरीजों के उपचार के लिए दिए सहायता राशि के चेक 

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे तीन जरूरतमंदों को कुल 55 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

स
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 07:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंदों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल मदद उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार कराने में असमर्थ तीन जरूरतमंदों को कुल 55 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को उपचार कराने में राहत मिली है।

ऑटिज्म से प्रभावित बेटे की थेरेपी का खर्च उठाना मुश्किल

जनदर्शन में रायपुर से अपने सात वर्षीय सुपुत्र मोहम्मद आवान के उपचार के लिए सहायता मांगने पहुंचे मोहम्मद आरिफ ने मुख्यमंत्री साय को अपनी आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित है और उसकी नियमित थेरेपी में प्रतिमाह लगभग 40 हजार रुपए का खर्च आता है। दुर्घटना में चोटिल होने के बाद उनके पास वर्तमान में रोजगार का कोई साधन नहीं है। ऐसे में परिवार की आजीविका चलाने के साथ ही बच्चे की नियमित थेरेपी का खर्च वहन करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है।

सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में बच्चे से मुलाकात की

आवान की थेरेपी के लिए CM साय ने दिए 40 हजार रुपए

मुख्यमंत्री साय ने पिता की व्यथा को संवेदनशीलता के साथ सुना और बच्चे की थेरेपी के लिए तत्काल 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आवान के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सहायता से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवार को बच्चे की थेरेपी जारी रखने में मदद मिलेगी।

ज्ञानेश कुमार साहू को इलाज के लिए मिले 10 हजार रुपए

पाटन से जनदर्शन में पहुंचे ज्ञानेश कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पेट संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त हैं और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री साय ने उनकी समस्या को सुनकर उपचार के लिए तत्काल 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

किसानों ने मांगें पूरी करने के लिए जारी रखने की बात कही संघर्ष

रायपुर के फूल चौक निवासी 70 वर्षीय नरसिंह सोलंकी के उपचार के लिए भी मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने उनकी सुपुत्री ऋषिका सोलंकी को 5 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। आज जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें