Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम:भूमिहीन परिवारों को आ…
जिला स्तरीय कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम
महासमुंद

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम:भूमिहीन परिवारों को आर्थिक संबल, करोड़ों की राशि जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राज्य के लगभग 4.96 लाख हितग्राहियों को ₹495.96 करोड़ की सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Mar 2026, 05:44 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आज बलौदाबाजार जिले से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा डीबीटी  के माध्यम से राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इसी क्रम में जिले में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के 35,226 पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में प्रति हितग्राही 10 हजार रुपये की दर से राशि अंतरित की गई एवं अतिथियों द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, सदस्य श्रीमती निधि चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
आत्मनिर्भर बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्य अतिथि श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में अनेक ऐसे परिवार हैं, जो भूमिहीन होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन करते हैं। ऐसे परिवारों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आज जिले के 35,226 हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि अंतरित की गई है, जिससे उन्हें त्वरित लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने इस दूरदर्शी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना अंत्योदय की भावना को साकार करती है। इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता भूमिहीन मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी।
सराहनीय निर्णय 
जिला स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूर्व में दी जा रही 7,000 रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति वर्ष किया गया है, जो सराहनीय निर्णय है। इससे हितग्राही परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी ने कहा कि यह योजना राज्य सहित जिले के भूमिहीन कृषक एवं श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है। जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने कहा कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग सकारात्मक दिशा में किया जाना चाहिए। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे इस राशि का उपयोग केवल दैनिक आवश्यकताओं तक सीमित न रखकर स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय, कृषि आधारित गतिविधियों एवं उद्यानिकी कार्यों में करें, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो सके। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री महेंद्र सिक्का, श्री राहुल चंद्राकर, श्री प्रकाश शर्मा, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार श्री जुगल किशोर पटेल सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं हितग्राही उपस्थित थे।
10,000 रुपए प्रति वर्ष 
उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ-साथ वनोपज संग्राहक परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पारंपरिक सेवा से जुड़े भूमिहीन परिवारों को भी शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित क्षेत्रों में देवस्थलों पर पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया एवं माँझी परिवारों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। पूर्व में दी जाने वाली 7,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थियों के खातों में अंतरित की जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें