Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर जल संकट : पंप खराब, टैंकर गायब पानी की समस्या पर …
पानी संकट प्रदर्शन
पानी संकट प्रदर्शन
बिलासपुर

जल संकट : पंप खराब, टैंकर गायब पानी की समस्या पर कांग्रेस का मोर्चा

बिलासपुर में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सोमवार को नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वहीं तिफरा के कुंदरापारा में एक युवक पर नकाबपोश बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 03:38 PM · अपडेट: 15 Jun 2026, 11:30 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बिलासपुर शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई वार्डों में पंप खराब होने, नलों से गंदा पानी आने और पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में हालात और गंभीर हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार शहर के कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान जल संकट के स्थायी समाधान की मांग उठाई जाएगी।

तिफरा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरापारा, तिफरा में रविवार देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़े युवक पर नकाबपोश बदमाश ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान युवक की पत्नी ने साहस का परिचय देते हुए हमलावर का नकाब खींच लिया, जिसके बाद उसकी पहचान भोलू साहू के रूप में होने का दावा किया जा रहा है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने वारदात का वीडियो भी बनाया है, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है। सिरगिट्टी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे मंगला चौक से उसलापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर पलट गई। कार में सवार एक युवती के पैर में मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद युवती स्वयं कार से बाहर निकल आई। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर मौजूद एक युवक के साथ वह बाइक पर बैठकर वहां से चली गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था।

कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

कोरबा जिले के कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अमलडीहा स्थित श्याम होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे एक नाश्ते की दुकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों युवक कोरबा के निवासी बताए जा रहे हैं, हालांकि मृतक की आधिकारिक पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें