Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Women Awards: अब साहस को मिलेगा सम्मान, 25 सितंबर…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Women Awards: अब साहस को मिलेगा सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका

Women Awards: छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2026 में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनी माता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान करेगा। कबीरधाम जिले में पात्र आवेदक 25 सितंबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
03 Sep 2026, 03:18 PM
रायपुर
Women Awards: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है। इन पुरस्कारों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला अथवा संस्था को 2 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।

वीरता और नारी उत्थान पर मिलेगा 2 लाख का सम्मान

महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस एवं आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत चयनित महिला को 2 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 प्रदान किया जाना है। इसके अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी।

25 सितंबर तक जमा करें महिला सम्मान के आवेदन

उपरोक्त सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-कबीरधाम में 25 सितंबर 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सम्मान एवं पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-कबीरधाम के सूचना पटल पर उपलब्ध है। आवेदक जिले की वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें