Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Women’s Asia Cup: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हरा…
The Indian womens team defeated Thailand in the Asia Cup
The Indian womens team defeated Thailand in the Asia Cup
क्रिकेट Featured

Women’s Asia Cup: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराकर की शानदार शुरुआत

Women’s Asia Cup: भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 94 रनों से हरा दिया। भारत ने 159 रन बनाए, जिसके जवाब में थाईलैंड की टीम 65 रन पर सिमट गई। शेफाली वर्मा ने 64 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
31 Aug 2026, 09:58 AM
दुबई
Women’s Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। भारतीय बल्लेबाजों के बीच एक समय लड़खड़ाहट जरूर देखने को मिली, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़ी जीत दिला दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में थाईलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

शेफाली ने दिलाई तेज शुरुआत

भारत की पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले के दौरान थाईलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। भारत ने शुरुआती छह ओवर में 65 रन जोड़ लिए। शेफाली वर्मा ने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, 8.6 ओवर में 91 के स्कोर पर प्रतीका रावल के आउट होने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि रिचा घोष खाता भी नहीं खोल सकीं। दीप्ति शर्मा भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। थाईलैंड की सुलीपॉर्न लाओमी ने 3 विकेट लेकर भारतीय मध्यक्रम को झटका दिया, जबकि सुनिदा चतुरोंगराट्टना को 2 सफलताएं मिलीं। पारी के अंतिम ओवरों में क्रांति गौड़ ने 8 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाकर भारत को 159 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

भारत की महिला टीम की जीत
भारतीय गेंदबाजों के सामने थाई बल्लेबाज बेबस

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। थाईलैंड की ओर से नन्नापत कोंचारोएनकाई ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। थाईलैंड की छह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। भारतीय गेंदबाजों के लगातार विकेट लेने के कारण थाईलैंड की पारी 16.1 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। भारत ने इस तरह मुकाबला 94 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। 

दीप्ति शर्मा ने बरपाया कहर

भारत की जीत में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम रही। दीप्ति शर्मा ने बेहद प्रभावी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट हासिल किए। नंदनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी ने 10 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। क्रांति गौड़ के खाते में भी एक विकेट आया। बल्लेबाजी के दौरान बीच के ओवरों में मुश्किलों का सामना करने के बाद भारतीय टीम ने गेंद से मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। 94 रन की इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 2 अंक हासिल कर लिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें