Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट महिला टेस्ट की शुरुआत : ऐतिहासिक लॉर्ड्स में उतरे…
लॉर्ड्स महिला टेस्ट मुकाबला
लॉर्ड्स महिला टेस्ट मुकाबला
क्रिकेट

महिला टेस्ट की शुरुआत : ऐतिहासिक लॉर्ड्स में उतरेगी भारतीय महिला टीम, पहली बार होगा टेस्ट मुकाबला

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 142 साल पुराने इस मैदान पर महिला क्रिकेट का यह पहला टेस्ट मैच होगा, जबकि दोनों टीमों के बीच अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 11:57 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 08:51 AM
लंदन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान Lord's Cricket Ground पर शुक्रवार 10 जुलाई को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। करीब 142 साल पहले यहां पुरुष टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब तक इस मैदान पर कोई महिला टेस्ट मैच नहीं खेला गया था। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमें पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबले के लिए उतरेंगी।
1877 में पहला पुरुष टेस्ट मैच खेला गया था, जबकि महिला क्रिकेट में पहला टेस्ट मुकाबला 1934 में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1884 में लॉर्ड्स में पहला पुरुष टेस्ट खेला गया था। इसके बाद इस मैदान ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक पल देखे, लेकिन महिला टेस्ट मैच का इंतजार अब जाकर खत्म हो रहा है।

लॉर्ड्स बनेगा इंग्लैंड का 20वां महिला टेस्ट वेन्यू

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम अपने घरेलू मैदानों पर अब तक 55 टेस्ट मैच खेल चुकी है। ये मुकाबले 19 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित हुए हैं। अब लॉर्ड्स इस सूची में शामिल होकर इंग्लैंड का 20वां महिला टेस्ट वेन्यू बनेगा। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में शामिल लॉर्ड्स को अक्सर "क्रिकेट का मक्का" कहा जाता है। ऐसे में यहां होने वाला पहला महिला टेस्ट मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास में खास महत्व रखेगा। लॉर्ड्स का इतिहास कई परंपराओं से जुड़ा रहा है। लंबे समय तक Marylebone Cricket Club और लॉर्ड्स के प्रसिद्ध पवेलियन में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध था।

लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच
महिला टेस्ट मैच में होते हैं कुछ अलग नियम

करीब 200 साल पुरानी इस परंपरा को सितंबर 1998 में बदला गया। इसके बाद मार्च 1999 में पहली बार महिला मानद सदस्यों को लॉन्ग रूम में प्रवेश की अनुमति दी गई। अब लगभग 27 साल बाद इसी ऐतिहासिक मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। पुरुष और महिला टेस्ट क्रिकेट के नियमों में कुछ अंतर देखने को मिलता है। जहां पुरुष टेस्ट मैच पांच दिन का होता है, वहीं महिला टेस्ट मैच आमतौर पर चार दिनों में खेला जाता है। 
महिला टेस्ट में हर दिन कम से कम 100 ओवर कराने का नियम है, जबकि पुरुष टेस्ट में प्रतिदिन 90 ओवर का लक्ष्य रखा जाता है। इसके अलावा फॉलोऑन के लिए महिलाओं के टेस्ट में 150 रन की बढ़त जरूरी होती है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 200 रन है। महिला क्रिकेट में अब तक सिर्फ दो पांच दिवसीय टेस्ट मैच खेले गए हैं। 

भारत का पलड़ा भारी, इंग्लैंड को अब तक नहीं मिली घरेलू जीत

इनमें सबसे हालिया मुकाबला 2023 में ट्रेंट ब्रिज में खेला गया महिला एशेज टेस्ट था। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच अब तक 15 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने तीन मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक जीत मिली है।
11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की धरती पर भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच वहां हुए 9 टेस्ट मैचों में भारत ने दो मुकाबले जीते हैं और सात ड्रॉ रहे हैं। साल 2023 में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब दोनों टीमें लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक नए रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी, जहां जीत के साथ-साथ इतिहास का हिस्सा बनने का मौका भी होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें