इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग चरण के मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। टूर्नामेंट के आधे लीग मैच पूरे होने से पहले ही पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमे अभी से उनका सफर सेमीफाइनल समाप्त हो गया है। दोनों टीमों के पास अभी दो-दो मुकाबले शेष हैं, लेकिन अंक तालिका की स्थिति ऐसी है कि वे अब अंतिम चार में जगह नहीं बना सकतीं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं भारतीय महिला टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार बनी हुई है। टीम इंडिया ने शुरुआती मुकाबलों में दमदार खेल दिखाया है और उसके खाते में महत्वपूर्ण अंक दर्ज हैं।
सफर सेमीफाइनल के समाप्त
पाकिस्तान को लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें समय से पहले ही खत्म हो गईं। दूसरी ओर, नीदरलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद उसका भी टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का सपना टूट गया। ग्रुप ए से बाहर होने वाली ये पहली दो टीमें बन गई हैं।ग्रुप बी में मेजबान इंग्लैंड शानदार लय में नजर आ रहा है और अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल की बाकी जगहों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
अब सभी की निगाहें भारत के आगामी मुकाबलों पर हैं। यदि टीम इंडिया अपना विजयी अभियान जारी रखती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई है।
आज का मुकाबला
ICC Women's T20 World Cup 2026 Points Table
ग्रुप A
टीम मैच जीत हार अंक
🇦🇺S ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 6
🇮🇳D भारत 2 2 0 4
BAN बांग्लादेश 3 2 1 4
RSA दक्षिण अफ्रीका 2 1 1 2
🇵A🇰 पाकिस्तान 3 0 3 0
NED नीदरलैंड 3 0 3 0
ग्रुप B
टीम मैच जीत हार अंक
ENG इंग्लैंड 3 3 0 6
🇼🇮Wवेस्टइं डीज 2 2 0 4
🇳🇿 न्यूजीलैंड 3 1 2 2
SCO स्कॉटलैंड 3 1 2 2
SL श्रीलंका 2 1 1 2
🇮R🇪 आयरलैंड 3 0 3 0