Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग अत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार आरोपी सोनि…
ए आई फोटो
ए आई फोटो
दुर्ग संभाग

अत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पहले ही जेल में

दुर्ग जिला के सुपेला थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में राजू पाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Apr 2026, 10:31 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सुपेला थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर चौकी इलाके में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार महिला आरोपी सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही आरोपी कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार युवक से लगातार पैसों की मांग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी सृजन कन्हैया पांडेय ने सूचना दी थी कि मोहन रामटेके (42) 28 मार्च 2026 की सुबह अपने घर में मृत अवस्था में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग सृजन से 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर वे बार-बार उसके घर जाकर और फोन के माध्यम से उसे परेशान कर रहे थे।
मानसिक प्रताड़ना का शिकार 
दोनों आरोपी मोहन रामटेके से एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना के कारण मोहन रामटेके गहरे तनाव में था। पुलिस जांच में यह सामने आया कि पैसों की मांग और दबाव के चलते ही उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसके बाद सुपेला थाना की स्मृति नगर चौकी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें कांग्रेस नेता राजू पाल और सोनिया गोस्वामी के नाम लिखे हुए थे।
गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश 
सुसाइड नोट में लिखे नामों की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया। इसके बाद कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मामले में शामिल महिला आरोपी सोनिया गोस्वामी घटना के बाद से फरार चल रही थी और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
6 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि सोनिया गोस्वामी अपने गांव जेवरासिरसा में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें