Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ एक ही परिसर में होंगे कई विभाग, पिपरिया में जिला …
शिलान्यास करते अतिथिगण
शिलान्यास करते अतिथिगण
छत्तीसगढ़

एक ही परिसर में होंगे कई विभाग, पिपरिया में जिला पंचायत भवन निर्माण का शुभारंभ

खैरागढ़ जिले के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, पिपरिया में नवीन जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद संतोष पांडेय ने किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 04:58 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

खैरागढ़ जिले में प्रशासनिक ढांचे को अधिक सुदृढ़ और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, पिपरिया में प्रस्तावित नवीन जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के सांसद संतोष पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

लोगों को मिलेगी सुविधा 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का संचालन होने से आम जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी। लोगों को अब अलग-अलग कार्यालयों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आम नागरिकों का समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर विकास कार्यों को गति देना है।

उन्होंने कहा कि नवीन जिला पंचायत भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इससे ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ सीधे और समय पर हितग्राहियों तक पहुंच सकेगा। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि इसका लाभ शीघ्र जनता को मिल सके।

भूमिपूजन करते अतिथि 

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, अरुणा राजू सिंह, जमुना नरेश कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ. राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद पंचायत खैरागढ़ और छुईखदान के पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा वरिष्ठ समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी निर्णय बताया।

कार्यों में आएगी गति 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने प्रस्तावित भवन की संरचना और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें