Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम एडिप योजना एवं सीएसआर के तहत दिव्यांगजनों को निःश…
चिन्हांकन शिविर
चिन्हांकन शिविर

एडिप योजना एवं सीएसआर के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण शिविरों में 130 हितग्राही चिन्हांकित

एडिप योजना और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) के CSR सहयोग से एलिम्को, जबलपुर द्वारा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय में महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखण्डों में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर आयोजित किए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 May 2026, 11:05 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत सरकार की एडिप योजना तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विकासखण्ड स्तरीय चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम चरण के शिविरों में पंजीयन एवं चिन्हांकन कार्य

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित शिविरों में दिव्यांगजनों का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। जिसमें 24 अप्रैल  को जनपद पंचायत सरायपाली में आयोजित शिविर में कुल 44 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें 17 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया। 

27 अप्रैल: जनपद पंचायत बसना शिविर का विवरण

इसी प्रकार 27 अप्रैल को जनपद पंचायत बसना में आयोजित शिविर में 27 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें से 18 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। 28 अप्रैल को विकासखण्ड पिथौरा में आयोजित शिविर में कुल 29 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 13 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। वहीं 29 अप्रैल को जनपद पंचायत बागबाहरा में आयोजित शिविर में कुल 34 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें से 26 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। 

महासमुंद विकासखण्ड शिविर का विवरण

इसी क्रम में आज जनपद पंचायत परिसर महासमुंद में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 92 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 56 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया। प्रथम चरण में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित शिविरों में कुल 226 दिव्यांगजन सम्मिलित हुए, जिनमें से 130 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकित हितग्राहियों को आगामी चरण में आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें