Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ कांकेर में मुठभेड़: वांटेड महिला नक्सली रूपी रेड्…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़ Featured

कांकेर में मुठभेड़: वांटेड महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में वांटेड महिला नक्सली रूपी रेड्डी मारी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Apr 2026, 11:05 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई। मृत नक्सली की पहचान वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थी। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार रूपी रेड्डी को कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन वह लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही। बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर के कई नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह प्रमुख सक्रिय सदस्यों में गिनी जा रही थी।

जंगल में सर्च ऑपरेशन 

सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच माचपल्ली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से रूपी रेड्डी का शव बरामद किया गया।

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रूपी रेड्डी, स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा जा चुका है। रूपी पर उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों को आत्मसमर्पण से रोकने का भी आरोप था।

25 नक्सलियों ने किया था सरेंडर 

हाल ही में बीजापुर में 31 मार्च की डेडलाइन के दिन 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर लगभग 14 करोड़ रुपये का नक्सली डंप बरामद हुआ, जिसमें 3 करोड़ नकद और 7 किलो सोना शामिल था। इसे अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है।

इसके अलावा, चार जिलों में कुल 34 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं, जिनमें दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर के नक्सली शामिल हैं। पुलिस ने दंतेवाड़ा को नक्सल मुक्त होने का दावा भी किया है। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उनके अनुसार, देश में नक्सली हिंसा में बड़ी कमी आई है और अधिकांश क्षेत्रों में इसका प्रभाव लगभग समाप्त हो चुका है।


मुठभेड़ की मुख्य घटना

  • कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके के माचपल्ली जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह 4–5 बजे के बीच मुठभेड़ हुई।
  • इस कार्रवाई में एक महिला नक्सली रूपी रेड्डी मारी गई।
  • वह कथित तौर पर वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) थी और लंबे समय से सक्रिय थी।
  • मौके से एक पिस्टल बरामद हुई।

हाल की बड़ी घटनाएं और सरेंडर

  • हाल ही में बीजापुर जिले में 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।
  • इसके बाद भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और नकदी/सोना बरामद होने की बात सामने आई (जिसे अब तक की बड़ी बरामदगी बताया गया है)।
  • दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर जैसे जिलों में कुल 34 नक्सलियों के सरेंडर की भी जानकारी दी गई है।
  • कुछ रिपोर्ट्स में दंतेवाड़ा को “नक्सल मुक्त” घोषित करने का दावा भी किया गया है।

नक्सल नेटवर्क से जुड़ी जानकारी

  • रिपोर्ट के अनुसार, रूपी रेड्डी स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले एक अन्य मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
  • उस पर नक्सलियों को आत्मसमर्पण से रोकने जैसे आरोप भी बताए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें