Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ खाद-बीज दुकानों पर छापा: 16 में से 5 में गड़बड़ी,…
खाद गोदामों का निरीक्षण
खाद गोदामों का निरीक्षण
छत्तीसगढ़

खाद-बीज दुकानों पर छापा: 16 में से 5 में गड़बड़ी, कारण बताओ नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों की जांच शुरू की। 16 दुकानों के निरीक्षण में 5 में अनियमितताएं (स्टॉक गड़बड़ी और मूल्य सूची न होना) पाई गईं, जिन पर नोटिस जारी किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Apr 2026, 10:40 AM
रायगढ़
रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने निगरानी दल गठित किया है। यह दल खाद-बीज दुकानों की आकस्मिक निरीक्षण कर रहा है। अब तक जिले की 16 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 5 दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, किसानों को रासायनिक उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। टीम ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों की 16 दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोयल फर्टिलाइजर रायगढ़, मेसर्स किसान इंटरप्राइजेज रायगढ़, अन्नपूर्णा खाद भंडार धरमजयगढ़, विक्की खाद भंडार सूपा (पुसौर) और नरेश ट्रेडर्स सेमरा (पुसौर) में अनियमितताएं पाई गईं। कहीं स्टॉक का संधारण सही तरीके से नहीं मिला, तो कहीं मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किया गया था।
कारण बताओ नोटिस 
इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सभी 5 दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिले में खाद भंडारण और वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। इस दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि हिन्द कुमार भगत को बनाया गया है, जिनके निर्देशन में उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा।
शिकायत पर होगी कार्रवाई
इसके साथ ही किसानों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कृषि विभाग द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान टोल फ्री नंबर 07762-220213 पर कार्यालयीन समय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें