📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अभियान, जिले में पेय पदार्थों के नम…
छत्तीसगढ़

खाद्य सुरक्षा अभियान, जिले में पेय पदार्थों के नमूने संग्रहित, अनियमितता पर नोटिस जारी

जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पैकेज्ड पानी, सॉफ्ट ड्रिंक, कैफिनेटेड बेवरेजेस और पान मसाला के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

दुकानों में निरीक्षण
दुकानों में निरीक्षण
कीर्तिमान डेस्क
12 Apr 2026, 10:35 AM
📍 महासमुंद
आयुक्त खाद्य एवं कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।10 अप्रैल को मेसर्स अंबिका बेवरेजेस, महासमुंद से अंजल एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन जांच कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत सॉफ्ट ड्रिंक के 5 तथा कैफिनेटेड बेवरेजेस के 2 सर्विलेंस नमूने भी संकलित किए गए।
निरीक्षण 
इसी क्रम में आज 11 अप्रैल को फर्म जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा से देवधारा पानी पाउच का नमूना, फाइव स्टार आइस कैंडी एवं स्वैग कैफिनेटेड बेवरेजेस के सर्विलेंस सैंपल लिए गए। वहीं विकास किराना, पिथौरा से पान पराग पान मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया। 
निरीक्षण के दौरान जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सभी संकलित नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?