Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर खूनी खेल : पत्नी से अनबन के बाद बाउंसर ने ससुराल …
घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस
घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस
रायपुर Featured

खूनी खेल : पत्नी से अनबन के बाद बाउंसर ने ससुराल में बरसाईं गोलियां, एक साली की मौत, दूसरी गंभीर

मोवा बाजार में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल में फायरिंग कर दी। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 May 2026, 07:14 AM · अपडेट: 11 May 2026, 02:22 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का मोवा बाजार इलाका मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। एक सिरफिरे पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही ससुराल में खूनी तांडव मचाया। पेशे से बाउंसर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो सालियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस जानलेवा हमले में एक युवती की जान चली गई, जबकि दूसरी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

विवाद और खूनी अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतेंद्र वर्मा (32), जिसे इलाके में 'जित्तू बाउंसर' के नाम से जाना जाता है, का अपनी पत्नी खिलेश्वरी से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि जीतेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण घर में आए दिन कलह होती थी।

मंगलवार को भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे परेशान होकर खिलेश्वरी अपने बच्चे को लेकर अपनी बहन के घर (ससुराल) चली गई। रात करीब 9:30 बजे, जब जीतेंद्र का अपनी पत्नी से संपर्क नहीं हो पाया, तो वह गुस्से में आगबबूला होकर अपनी पिस्टल के साथ ससुराल पहुँचा और गोलीबारी चालु कर दी।

घटना स्थल में मिले कारतूस

समझाने की कोशिश पड़ी भारी

ससुराल पहुँचकर जीतेंद्र अपने बच्चे से मिलने की जिद पर अड़ गया। शोर सुनकर उसकी दो सालियां, गीतांजली वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) बाहर आईं। उन्होंने जीतेंद्र को शांत करने और घर लौट जाने की सलाह दी। बहनों की यह समझाइश जीतेंद्र को नागवार गुजरी और उसने आव देखा न ताव, अपनी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

  • पहली गोली: गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

  • दूसरी गोली: दुर्गेश्वरी की पीठ में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाके में दहशत और गिरफ्तारी

वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह घर से बाहर निकला और दहशत फैलाने के लिए सड़क पर हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश्वरी की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

आरोपी

"घरेलू विवाद और शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतेंद्र वर्मा को हिरासत में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।" — मयंक गुर्जर, उपायुक्त, रायपुर पुलिस

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे मोवा बाजार इलाके में मातम और डर का माहौल पैदा कर दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें