📅 Thursday, 16 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ टिंबर मार्केट में लगी आग, 12 से अधिक दमकल गाड़ियो…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

टिंबर मार्केट में लगी आग, 12 से अधिक दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जो तेजी से फैलकर विकराल हो गई। आग बुझाने के लिए 12 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर लगाई गईं और कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए आसपास से पानी की अतिरिक्त व्यवस्था की गई, यहां तक कि एम्स परिसर से भी पानी मंगाया गया। प्रशासन ने आग के कारणों की जांच और नुकसान के आकलन की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Apr 2026, 11:16 AM
📍 रायपुर
रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब वहां स्थित एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के व्यापारियों व स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की। शुरुआती दौर में लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया।
दमकलकर्मी पहुचे आग पे काबू पाने 
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और शुरुआती तौर पर 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि आग की तीव्रता और फैलाव को देखते हुए बाद में 12 से अधिक दमकल वाहनों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। दमकलकर्मी लगातार कई घंटे तक आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
एम्स से मंगवाया पानी
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी पानी की अतिरिक्त व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के काम में एम्स अस्पताल परिसर से भी पानी मंगवाया गया, ताकि लगातार पानी की आपूर्ति बनी रहे और आग पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके।
फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं और मौके पर राहत कार्य सुबह तक चलता रहा। प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन और आग लगने के कारणों की जांच की बात कही जा रही है।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें