📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ थाने में रिश्वत कांड: वीडियो वायरल, दो प…
छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ थाने में रिश्वत कांड: वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एएसआई रोहित खूंटे मोबाइल देखता नजर आ रहा है, जबकि कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर कथित रूप से पैसे लेते दिख रहा है।

विडिओ फोटो
विडिओ फोटो
कीर्तिमान डेस्क
09 Apr 2026, 03:28 PM
📍 राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से थाने के भीतर रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कॉन्स्टेबल पैसे लेते नजर आ रहा है, जबकि सामने बैठा एएसआई मोबाइल पर एक महिला की तस्वीर को जूम कर देखता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एएसआई पर वर्दी में न रहने और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में कार्रवाई हुई, जबकि कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन लिया गया।
मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। एएसआई का नाम रोहित खूंटे है, जबकि कॉन्स्टेबल का नाम लक्ष्मी शंकर कंवर है। दोनों डोंगरगढ़ थाने में ही पदस्थ हैं। वीडियो में कोर्ट में चालान पेश करने को लेकर बातचीत और लेनदेन होता नजर आ रहा है। हालांकि पूरा मामला क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
नोट लेते दिखा कॉन्स्टेबल
वायरल वीडियो में थाने के भीतर एएसआई रोहित खूंटे मोबाइल में महिला की तस्वीर को जूम कर देखते नजर आ रहा है। वहीं वर्दीधारी कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर 100-100 रुपए के नोट लेते और उसे अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस महकमे में हड़कंप
इसके अलावा वीडियो में समझौता, जमानत और चालान से जुड़ी बातचीत होने की बात भी सामने आ रही है। साथ ही “मामला निपटाने” की चर्चा भी की जा रही है। वायरल वीडियो को हाल ही का, यानी पिछले एक सप्ताह के भीतर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
SP ने किया सस्पेंड
बुधवार देर शाम इस पूरे मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया। इसी के साथ दोनों को रक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है। वे एसपी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
क्या सामने आया?
वायरल वीडियो में:
  • एएसआई रोहित खूंटे मोबाइल पर एक महिला की तस्वीर ज़ूम करके देखते दिख रहे हैं।
  • कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर ₹100-₹100 के नोट लेते और जेब में रखते नजर आ रहे हैं।
  • बातचीत में चालान, जमानत, समझौता और “मामला निपटाने” जैसी बातें भी सुनाई देने की बात सामने आई है।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?