Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर तैयारी तेज : नवापारा-राजिम में किसानों को मिल रहा…
किसानों को मिल रहा खाद-बीज और कृषि ऋण
किसानों को मिल रहा खाद-बीज और कृषि ऋण
रायपुर

तैयारी तेज : नवापारा-राजिम में किसानों को मिल रहा खाद-बीज और कृषि ऋण

नवापारा-राजिम अंचल में किसान खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। खेतों की साफ-सफाई, मेढ़ सुधार और जुताई का कार्य तेज हो गया है। सहकारी समितियों में किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति प्रबंधन के अनुसार किसानों को डीएपी, यूरिया, पोटाश, राखड़ और प्रमाणित धान बीज निर्धारित दर पर दिए जा रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 03:53 PM · अपडेट: 17 May 2026, 04:58 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नवापारा-राजिम अंचल में रबी फसल के बाद अब किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। गांवों में सुबह से लेकर देर शाम तक किसान अपने खेतों की साफ-सफाई, मेढ़ सुधार और जुताई की तैयारी में जुटे हुए हैं। मानसून से पहले खेती को बेहतर बनाने के लिए किसान हर जरूरी व्यवस्था पूरी करने में लगे हैं। खेतों में ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की आवाजाही भी बढ़ गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी का माहौल नजर आने लगा है। खरीफ फसल की तैयारी के साथ ही किसान अब खाद, बीज और नगद कृषि ऋण लेने के लिए सहकारी समितियों का रुख कर रहे हैं।

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित नवापारा में भी बड़ी संख्या में पंजीकृत किसान पहुंच रहे हैं। यहां किसानों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार नियमित रूप से खाद, बीज और ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए समिति में व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखी गई हैं।

समिति प्रबंधन ने दी उपलब्ध संसाधनों की जानकारी

सोसायटी अध्यक्ष छन्नूराम साहू और समिति प्रबंधक नूतन साहू ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ डीएपी, यूरिया और पोटाश की एक-एक बोरी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा राखड़ की दो बोरी भी किसानों को दी जा रही है। प्रमाणित धान बीज महामाया और सारना किस्म 3538 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध है, जबकि 30 किलो वाले कट्टा बोरी की कीमत 1061 रुपये 40 पैसे निर्धारित की गई है। समिति प्रबंधन के अनुसार किसानों को प्रति एकड़ 70 प्रतिशत नगद राशि कृषि ऋण के रूप में दी जा रही है, जबकि 30 प्रतिशत राशि खाद और बीज के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे किसानों को खरीफ सीजन की शुरुआत में आर्थिक राहत मिल रही है और खेती की तैयारी समय पर पूरी हो पा रही है।

किसानों को समय पर मिल रही सुविधाएं

समिति प्रबंधन का कहना है कि सभी पंजीकृत किसानों को पारदर्शी तरीके से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों ने भी समय पर खाद, बीज और ऋण मिलने पर संतोष जताया है। आने वाले दिनों में मानसून की दस्तक के साथ खेती-किसानी की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें