Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवर…
मासूम युवराज से मुलाकात करते विधायक रोहित साहू
मासूम युवराज से मुलाकात करते विधायक रोहित साहू
रायपुर संभाग

मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज

गरियाबंद जिले के बेहराडीह गांव निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम जन्मजात गंभीर बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पिछले तीन वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था। मामला सामने आने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 03:50 PM · अपडेट: 24 May 2026, 02:01 PM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजिम की राजनीति में सेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। राजिम विधायक रोहित साहू ने गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम बेहराडीह निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। जन्म से गंभीर बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे की मदद के लिए विधायक की तत्परता अब चर्चा का विषय बन गई है।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कमार जनजाति के मासूम युवराज नेताम जन्मजात एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन (मलद्वार न होना) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बीते तीन वर्षों से उसका गरीब परिवार इलाज के लिए संघर्ष कर रहा था। आर्थिक तंगी, जागरूकता की कमी और संसाधनों के अभाव में बच्चे की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही थी। परिवार कई जगह मदद की उम्मीद लेकर भटकता रहा, लेकिन उचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा था।

खबर मिलते ही सक्रिय हुए विधायक

विभिन्न समाचार पत्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जैसे ही यह मामला विधायक रोहित साहू के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत पहल की। विधायक ने जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर बच्चे को तत्काल रायपुर भेजने के निर्देश दिए। उनकी विशेष पहल पर युवराज नेताम को राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।विधायक रोहित साहू स्वयं अस्पताल पहुंचे और मासूम युवराज का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर उपचार की पूरी जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार युवराज का एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन किया जाना है। विधायक ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और बच्चे को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

हर गरीब का इलाज हमारी जिम्मेदारी – रोहित साहू

इस मौके पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि सेवा ही उनके जीवन का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे गरियाबंद जिले का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है। मासूम युवराज की पीड़ा और उसके परिवार के संघर्ष की जानकारी मिलने पर वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी कमार जनजाति प्रदेश की अमूल्य धरोहर है और यदि उनके बच्चों को इलाज के लिए भटकना पड़े तो यह चिंता का विषय है।

पीएम जनमन योजना और अंत्योदय की भावना का जिक्र

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए चलाई जा रही पीएम जनमन योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धन के अभाव में किसी गरीब का इलाज न रुके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवराज और उसका परिवार इस संघर्ष में अकेला नहीं है, सरकार और समाज पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें