Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत
W 𝕏 f
होम बांटी खुशियां : कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर,…
साय ने हितग्राही परिवार का गृह प्रवेश कराया
साय ने हितग्राही परिवार का गृह प्रवेश कराया

बांटी खुशियां : कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर, हितग्राही परिवार को दी नई सौगात

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के लेमरू में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित घर का उद्घाटन और गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने परिवार से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं तथा योजना को गरीब परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का माध्यम बताया। इस दौरान उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना हेतु 60 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की। कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन, ओ.पी. चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 May 2026, 04:49 PM
रायपुर

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा जिले के लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश कराया। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले धरम सिंह के परिवार के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। 

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने आवास का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और नई उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

60 हजार रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान की 60 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को केवल आवास ही नहीं, बल्कि बेहतर जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के आगमन से धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने आत्मीय स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

 ग्रामीणों ने कहा कि अब योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है और लोगों का शासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। इस अवसर पर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें