Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार Fire Incident: दीपावली की रात तिफरा के आरा मिल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार Fire Incident: दीपावली की रात तिफरा के आरा मिल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग का धमाका, UAE के खिला…
Aryavir Sehwags 160 vs UAE(Image Source: Social Media)
Aryavir Sehwags 160 vs UAE(Image Source: Social Media)
क्रिकेट

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन ठोककर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों में 160 रन की यादगार पारी खेली। उनकी इस पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए और UAE को 239 रन पर समेटकर 70 रन से मुकाबला जीत लिया।

य
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 10:02 AM · अपडेट: 11 Nov 2026, 10:12 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
U19 Asia Cup: भारतीय टीम के लिए करो या मरो के मुकाबले में आर्यवीर सहवाग ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींच लिया। यूएई के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शानदार 160 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। 
उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने यूएई को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को मजबूती दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने की क्या थी वजह?

आर्यवीर की इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाने के बजाय परिस्थितियों को समझकर खेलने का फैसला किया। शुरुआती 13 गेंदों पर वह अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। हालांकि, उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई और विकेट पर टिके रहने को प्राथमिकता दी। मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए आर्यवीर ने बताया कि पिच पर गेंद कुछ टर्न हो रही थी, जिससे बल्लेबाजी आसान नहीं थी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें लंबी पारी खेलनी है और करीब 40 ओवर तक क्रीज पर टिके रहना है। आर्यवीर के मुताबिक, शुरुआती डॉट गेंदों से उन्हें परेशानी नहीं हुई, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि पिच पर समय बिताने के बाद वह रन बनाने की गति बढ़ा सकते हैं। उनकी यही रणनीति आखिरकार सफल रही।

पिता वीरेंद्र सहवाग से किया था बड़े शतक का वादा

आर्यवीर सहवाग ने अपनी पारी के बाद एक दिलचस्प खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि मैच से पहले अपने पिता और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से उन्होंने बड़ा शतक लगाने का वादा किया था। आर्यवीर ने कहा कि वह इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहते थे और उन्होंने किसी खास व्यक्ति से इसका वादा भी किया था। वह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि उनके पिता वीरेंद्र सहवाग थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पिता से उन्होंने एक बड़ा शतक बनाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें एक विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उनके पिता को हमेशा बड़े शतक पसंद रहे हैं।

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भारत की भिड़ंत

यूएई के खिलाफ इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यवीर सहवाग की 160 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और निर्धारित 50 ओवर में 239 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 70 रन से अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। आर्यवीर की इस पारी ने न केवल भारत को अहम जीत दिलाई, बल्कि टूर्नामेंट के अगले मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें