Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ दुकानों पर छापा: 14 टन उर्वरक जब्त, 4 संचालकों को…
निरीक्षण करने मौके पर पहुची टीम
निरीक्षण करने मौके पर पहुची टीम
छत्तीसगढ़

दुकानों पर छापा: 14 टन उर्वरक जब्त, 4 संचालकों को नोटिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों पर सख्त जांच अभियान चलाया। पुसौर और रायगढ़ ब्लॉक में छापेमारी के दौरान बिना रिकॉर्ड और स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर करीब 14 टन से अधिक उर्वरक जब्त किया गया और 4 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Apr 2026, 11:20 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग खाद-बीज दुकानों की जांच कर रहा है, ताकि आगे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें समय पर सामग्री मिल सके।गुरुवार को जांच टीम ने पुसौर और रायगढ़ ब्लॉक की दुकानों का निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर 14 टन खाद जब्त की गई, साथ ही 4 संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
जानकारी के अनुसार, जिला निगरानी टीम ने पुसौर विकासखंड के उर्वरक विक्रय केंद्रों में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स पुसौर से 5 टन सिंगल सुपर फॉस्फेट, अग्रवाल खाद भंडार पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के मिला। कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। जब्त सामग्री कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।
नोटिस जारी 
रायगढ़ ब्लॉक के शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा और सेवा सहकारी समिति बायंग में अभिलेख अपूर्ण मिले, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। घरघोड़ा क्षेत्र के महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार में पीओएस और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया, जिस पर नोटिस दिया गया है।
कृषि विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार और बुधवार को 16 दुकानों की जांच की गई। बुधवार तक 5 दुकानों में अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
अनियमितता मिलने पर कार्रवाई 
निरीक्षण के दौरान कई जगह स्टॉक का संधारण सही तरीके से नहीं मिला, जबकि कुछ दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई। उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने सभी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखेगा।
उन्होंने बताया कि जिले भर में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार खाद-बीज विक्रय केंद्रों में पहुंचकर जांच कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें