Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ नवकिरण अकादमी में 100 अंकों का मेगा टेस्ट, अभ्यर्…
नवकिरण में मेगा टेस्ट आयोजित
नवकिरण में मेगा टेस्ट आयोजित
छत्तीसगढ़

नवकिरण अकादमी में 100 अंकों का मेगा टेस्ट, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा नवकिरण अकादमी में मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 4 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत अंतिम मेगा टेस्ट आयोजित किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Apr 2026, 10:21 AM
महासमुंद
मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में संचालित नवकिरण अकादमी में मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 04 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत आज चौथा एवं अंतिम मेगा टेस्ट आयोजित किया गया। 
जारी विज्ञप्ति में जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी डी. बसंत साव ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत आयोजित यह अंतिम मेगा टेस्ट (मेगा टेस्ट-04) मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। इस टेस्ट में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न शामिल किए गए, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, भारत का इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान एवं कंप्यूटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया गया। 
अभियार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना उद्देश्य
इस प्रकार का समग्र प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ। उन्होंने आगे बताया कि इस टेस्ट सीरीज का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन एवं परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना है। चारों टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने एवं कमजोर विषयों में सुधार करने का अवसर मिला है। 
परीक्षा तैयारी को बेहतर दिशा
इस अंतिम मेगा टेस्ट में नवकिरण अकादमी में अध्ययनरत अभ्यर्थियों के साथ-साथ बाहरी पंजीकृत प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। टेस्ट सीरीज को लेकर अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह देखा गया, जिससे उनकी परीक्षा तैयारी को बेहतर दिशा मिली। 
जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा इस प्रकार की पहल निरंतर की जा रही हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं अभ्यास का बेहतर अवसर मिल सके। नवकिरण अकादमी के माध्यम से युवाओं को कोचिंग, टेस्ट सीरीज एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें