Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ पुलिस चेकिंग: 8 पर कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार…
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़

पुलिस चेकिंग: 8 पर कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

रायपुर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कार्रवाई की। 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई, 7 को जेल भेजा गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 03:27 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम से देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कोतवाली डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना, अपराधों की रोकथाम करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था।
इस दौरान पुलिस की टीमों ने विशेष रूप से उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसमे शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान इलाकों, चौक-चौराहों और देर रात तक सक्रिय रहने वाले स्थानों पर पुलिस ने अपनी अतिरिक्त निगरानी रखी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी और पूछताछ भी की गई।
8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई 
कार्रवाई के दौरान अड्डेबाजी और नशाखोरी में लिप्त पाए गए कुल 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 7 आरोपियों को जेल वारंट जारी करते हुए केंद्रीय जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई।
इसके अतिरिक्त, मौदहापारा और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पूरे डिवीजन में अलग-अलग मामलों में 8 जमानती वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट तामील है, जिससे कई पुराने मामलों में भी प्रगति दर्ज की गई और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
धारदार चाकू बरामद
थाना गंज क्षेत्र के तेलघानी नाका चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी की पहचान राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला के रूप में हुई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यातायात नियमों का पालन करने निर्देश 
अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों, संदिग्ध वाहनों और देर रात घूमने वाले लोगों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज रखने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।
कार्रवाई:
  • अड्डेबाजी और नशाखोरी में शामिल 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
  • सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिनमें से 7 को जेल भेजा गया।
  • मौदहापारा और गंज थाना पुलिस ने मिलकर 2 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिन पर कई पुराने मामले लंबित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें