📅 Tuesday, 21 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 15.38 किलो गांजा के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार नहर में तैरता मिला शव, 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बस यात्री से 18.590 किलो चांदी जब्त, कीमत करीब ₹46.68 लाख; बिना दस्तावेज परिवहन का मामला चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी चालक फरार दुर्घटना : ड्राइवर की झपकी से  डिवाइडर से जा टकराई स्कॉर्पियो, कई घायल गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 15.38 किलो गांजा के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार नहर में तैरता मिला शव, 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बस यात्री से 18.590 किलो चांदी जब्त, कीमत करीब ₹46.68 लाख; बिना दस्तावेज परिवहन का मामला चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी चालक फरार दुर्घटना : ड्राइवर की झपकी से  डिवाइडर से जा टकराई स्कॉर्पियो, कई घायल
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ प्रयास विद्यालय बागबाहरा में 9वीं प्रवेश हेतु मॉक…
स्वामी आत्मानंद में मॉक टेस्ट का आयोजन
स्वामी आत्मानंद में मॉक टेस्ट का आयोजन
छत्तीसगढ़

प्रयास विद्यालय बागबाहरा में 9वीं प्रवेश हेतु मॉक टेस्ट का सफल आयोजन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बागबाहरा में प्रयास विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु मॉक टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 510 पंजीकृत विद्यार्थियों में से लगभग 500 ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण वातावरण में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित हुई। इस आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं अनेक शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया तथा इसे आगामी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी अनुभव माना। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनकी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करना रहा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Apr 2026, 06:35 PM
📍 बागबाहरा
प्रयास विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित मॉक टेस्ट 2026 का आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बागबाहरा में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। इस मॉक टेस्ट के लिए कुल 510 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से लगभग 500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कि आयोजन की सफलता को दर्शाता है।
यह परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में ली गई, जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सका। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों के बैठने, प्रश्नपत्र वितरण, समय प्रबंधन एवं अनुशासन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी।कलेक्टर विनय कुमार लगेंह जिला महासमुंद द्वारा छात्र छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा हेतु प्रेरणा से 
शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी:
इस आयोजन में अनेक शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कलेक्टर विनय कुमार लगेंह जिला महासमुंद द्वारा छात्र छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा हेतु प्रयास के लिए प्रेरणा से एवं मार्गदर्शक जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, डी एम सी समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा,नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक बीईओ के के वर्मा,रामता डे सहायक शिक्षा अधिकारी,भूपेश्वरी साहू बीआरसी ,सभी संकुल समन्वयक ने इस आयोजन के सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था बागबाहरा को सराहा। 
मॉक टेस्ट में उपस्थित शिक्षकों में प्रमुख रूप से सुपर 40 बागबाहरा के संयोजक हीरासिंग नायक, अनिल चक्रधारी, केदार  साहू, गीता साहू, रश्मि शर्मा,धनेश्वर साहू, धीरज तिवारी, जगदेव साहू, राजेन्द्र साहू, जितेन्द्र दीवान,कुलदीप साहू, अश्वनी दीवान, महादेव देवांगन, छोटूराम निषाद,दौलत दीवान, आत्माराम दीवान, लोकनाथ रैदास, सुभाष चंद्राकर,मोहिंदर पाड़े,सन्तोष चंद्राकर, दिनेश नायक, गजानंद दीवान, रहमान, विशम्बर ठाकुर, भगत दास,पवन कुर्रे, राजेश  नायक, भूपेन्द्र दीवान, राजेश साहू, वरुण यादव, जनक पटेल, प्रवीण प्रधान, त्रिलोचन साहू सभी शिक्षकों ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही मनोज पटनायक और वीरू का व्यवस्था करने में  सहयोग रहा।
विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया:
परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित एवं पाठ्यक्रम के अनुरूप था। मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्हें आगामी प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अनुभव मिला और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
आयोजन का उद्देश्य और महत्व:
प्रयास विद्यालय द्वारा आयोजित यह मॉक टेस्ट न केवल विद्यार्थियों के लिए अभ्यास का एक अच्छा माध्यम है, बल्कि यह क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग होते हैं।
अंत में आयोजन समिति ने सभी शिक्षकगण, स्टाफ, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें