Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट का सफल आयोजन, 410 विद्य…
प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट आयोजित
प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट आयोजित
छत्तीसगढ़

प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट का सफल आयोजन, 410 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साहपूर्ण सहभाग

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी (बागबाहरा, महासमुंद) में प्रयास विद्यालय की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा की तैयारी के तहत मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Apr 2026, 12:29 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखरीडबरी विकासखंड बागबाहरा, जिला महासमुंद में रविवार 12 अप्रैल को कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आगामी प्रयास परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।
इस मॉक टेस्ट में महासमुंद जिले सहित आसपास के जिलों रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं धमतरी के दूरस्थ अंचलों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करना एवं ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराना रहा, जिससे वे अपनी त्रुटियों में सुधार कर सकें।
मॉक टेस्ट
परीक्षा में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान से 20-20 प्रश्न, हिंदी एवं अंग्रेजी से 10-10 प्रश्न, मानसिक योग्यता एवं छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से 10-10 प्रश्न पूछे गए। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रखी गई। चयन राज्य स्तर पर प्रावीण्य सूची के आधार पर किया जाएगा। मॉक टेस्ट में कुल 456 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 410 विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मॉक टेस्ट में कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे, राज्य जांच आयुक्त दिलीप वासनिक, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, प्राचार्य तुलेंद्र सागर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता मनाले, प्रोफेसर दिनबंधु निराला उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षकों की सराहना की।

नि:शुल्क प्रशिक्षण
जिला स्तर पर प्रत्येक विकासखंड से आए शिक्षकों के साथ प्रयास विद्यालय की बेहतर तैयारी को लेकर चर्चा की गई तथा बेहतर परिणाम हेतु सभी को मार्गदर्शन दिया गया। मॉक टेस्ट के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण का कार्य जितेंद्र दीवान, वीरेंद्र कर, लुकेश ध्रुव, केदार साहू द्वारा निरंतर किया जा रहा है।
इस सफल आयोजन में प्राचार्य के.एस. सवर, समन्वयक मनोज चंद्राकर, शिक्षक स्टाफ—विश्वेश्वर सिंह ठाकुर, व्यास नारायण बंजारे, रविशंकर पटेल, कामेश्वरी साहू, देवेंद्र साहनी, धनश्वर साहू, राजेंद्र साहू, अवनी दीवान, देवेंद्र दीवान, देव पटेल, गुरुदत्त पटेल, अनिल चक्रधारी, मोहितर पांडे, किरण पटेल, सरिता पटेल, कमल साहू, अरुण, भूपण साहू, थानेश्वर पटेल, दयाराम चक्रधारी, उमेश साहू, विनोद साहू, राजू लाल कुर्रे, परसराम ठाकुर, संतोष चंद्राकर, झगेश लोकनाथ, दौलत राम दीवान, कृष्ण कुमार देवांगन, आत्माराम दीवान, दिनेश नायक, राजू साहू, सी.आर. निषाद एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें