Sunday, 12 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश हनी ट्रैप केस :  कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश हनी ट्रैप केस :  कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
W 𝕏 f
होम सक्ती प्रेम प्रसंग का खूनी अंत : प्रेमी ने पत्नी के साथ…
प्रेमिका हत्याकांड में 9 आरोपी गिरफ्तार
प्रेमिका हत्याकांड में 9 आरोपी गिरफ्तार
सक्ती

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत : प्रेमी ने पत्नी के साथ रची साजिश, 4 लाख की सुपारी देकर कराई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर प्रेमिका की हत्या करवाई। मामले में झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
01 Jul 2026, 07:00 PM
सक्ती

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 26 जून को हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या किसी पुरानी रंजिश का नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों में पैदा हुए विवाद का नतीजा थी। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और इसके लिए 4 लाख रुपये में सुपारी किलर हायर किए। मामले में पुलिस ने झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घर में घुसकर मारी थी गोली

पुलिस के मुताबिक, 26 जून को जोंगरा गांव निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान दो बदमाश घर में घुसे और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

प्रेम संबंधों की कहानी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के साक्ष्य, तकनीकी जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि मृतका का आरोपी मुरलीशंकर के साथ प्रेम संबंध था। समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा, जिससे आरोपी और उसके परिवार में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद मुरलीशंकर ने अपनी पत्नी चम्पा चौहान के साथ मिलकर पूर्णिमा की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने सीधे वारदात को अंजाम देने के बजाय सुपारी देकर हत्या कराने का फैसला किया।

4 लाख रुपये में तय हुई सुपारी

जांच में सामने आया कि हत्या के लिए करीब 4 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। वारदात को अंजाम देने के लिए झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े अपराधियों को शामिल किया गया। तय योजना के तहत शूटरों ने महिला के घर पहुंचकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

कई राज्यों तक पहुंची पुलिस

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगातार तकनीकी और फील्ड जांच की। अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

हथियार और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने मुख्य आरोपी मुरलीशंकर के कब्जे से एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। अन्य आरोपियों से भी मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें