Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बिना हेलमेट पर सख्ती : 23 हजार से अधिक चालान, 1.1…
सख्ती का दिखने लगा है असर
सख्ती का दिखने लगा है असर
छत्तीसगढ़

बिना हेलमेट पर सख्ती : 23 हजार से अधिक चालान, 1.15 करोड़ जुर्माना वसूला

दुर्ग जिले में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त अभियान चलाया है। 2026 में अब तक 23,088 मामलों में कार्रवाई कर लगभग 1.15 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। पिछले वर्षों में भी हजारों मामलों में चालान किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से लोगों में हेलमेट पहनने की आदत बढ़ी है, लेकिन अभी भी कई लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे सड़क हादसों और मौतों का खतरा बना हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Apr 2026, 11:40 AM · अपडेट: 06 May 2026, 10:32 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले में सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार व्यापक अभियान चला रखा है। खासकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पुलिस विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाने के 23,088 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों से लगभग 1 करोड़ 15 लाख 44 हजार रुपये का समन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चालानी कार्रवाई और चेकिंग से लोगों की आदतों में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

लाखों की वसूली 

पिछले वर्षों के आंकड़े भी इस अभियान की बढ़ती रफ्तार और सख्ती को दर्शाते हैं। वर्ष 2023 में 1,653 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख 26 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया था। इसके बाद 2024 में अभियान और तेज हुआ, जिसमें 3,961 मामलों में कार्रवाई कर लगभग 19 लाख 80 हजार 500 रुपये का समन शुल्क लिया गया। वहीं 2025 में 2,328 मामलों में कार्रवाई करते हुए 11 लाख 64 हजार रुपये की वसूली की गई।

हेलमेट पहने होते, तो कई जिंदगियां बचाई   

सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। वर्ष 2025 में बिना हेलमेट पहनने की वजह से हुई सड़क दुर्घटनाओं में 230 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। वहीं 2026 के शुरुआती चार महीनों में ही 26 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि ये लोग हेलमेट पहने होते, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

अभियान का असर 

यातायात पुलिस का कहना है कि इस अभियान का सकारात्मक असर भी दिखने लगा है। अब पहले की तुलना में अधिक लोग हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी जारी है, जिसे देखते हुए अभियान और सख्ती से चलाया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित चेकिंग प्वाइंट, पेट्रोलिंग टीम और संयुक्त अभियान लगातार सक्रिय रहेंगे, ताकि सड़क हादसों और अनावश्यक मौतों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

पिछले वर्षों का रिकॉर्ड:

  • 2023: 1,653 मामले, ~8.26 लाख रुपये जुर्माना
  • 2024: 3,961 मामले, ~19.8 लाख रुपये
  • 2025: 2,328 मामले, ~11.64 लाख रुपये
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें