Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. प्रवेश के लिए विभागीय अभ्…
AI फोटो
AI फोटो

बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. प्रवेश के लिए विभागीय अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेण्ड्रा (जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) में सत्र 2026-27 के लिए बी.पी.एड. और डी.पी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में विभागीय अभ्यर्थियों से प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अवसर छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक (एल.बी.) और सहायक शिक्षक पंचायत के लिए है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 May 2026, 11:21 AM
महासमुंद
शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में संचालित बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में विभागीय अभ्यर्थियों से प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कार्यरत नियमित सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक (एल.बी.) एवं सहायक शिक्षक पंचायत के लिए निर्धारित है।

सीटों का विवरण

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि विभागीय उम्मीदवारों के लिए डी.पी.एड. पाठ्यक्रम में पुरुष 10 एवं महिला 5 सीट तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में महिला-पुरुष उम्मीदवार के लिए 5-5 सीटें निर्धारित की गई हैं। निर्धारित पात्रता के अनुसार डी.पी.एड. पाठ्यक्रम हेतु अभ्यर्थी का हायर सेकेण्डरी परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं बी.पी.एड. पाठ्यक्रम हेतु स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डी.पी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही एन.सी.टी.ई. द्वारा निर्धारित अर्हताएं भी मान्य होंगी।

सेवा अवधि एवं आवेदन प्रक्रिया

विभागीय अभ्यर्थियों के लिए 01 जुलाई 2026 की स्थिति में न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा पूर्ण होना आवश्यक है। विभागीय उम्मीदवार अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र अपने संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर उसी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त विभागीय आवेदन पत्रों की वरिष्ठता क्रम में सूची तैयार कर 26 मई 2026 तक हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को प्रेषित किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें