Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम दुर्ग भिलाई में एक दिन में दो छात्रों की खुदकुशी :  11व…
दुर्ग

भिलाई में एक दिन में दो छात्रों की खुदकुशी :  11वीं की छात्रा ने लिखा- अब कभी परेशान नहीं करूंगी,  BCA छात्र ने भी फांसी लगाई

भिलाई में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर 11वीं की छात्रा और बीसीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी, जबकि छात्र के मामले में कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 Apr 2026, 06:10 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
भिलाई (दुर्ग)
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

शहर में शनिवार का दिन बेहद दर्दनाक रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो छात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ओर 11वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी, वहीं दूसरी ओर बीसीए के छात्र ने भी घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मामलों में आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा वीणा ठाकुर

 3 बजे पढ़ाई के लिए गई, सुबह फंदे पर मिली

 पहली घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह की है। यहां 17 वर्षीय वीणा ठाकुर ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जरवाय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, वीणा शनिवार तड़के करीब 3 बजे पढ़ाई के लिए कमरे में गई थी। सुबह 6 बजे तक जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह पंखे से फंदे पर लटकी मिली।

 सुसाइड नोट में परिजनों से मांगी माफी

 मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा— सॉरी मम्मी-पापा, मामा-मामी... अब कभी परेशान नहीं करूंगी।” परिजनों ने बताया कि वीणा की मां का निधन 2011 में हो गया था। इसके बाद वह अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह अपने पिता से मिलने गई थी और रात में वापस लौटी थी।

उमेश कुमार साहू

 दूसरी घटना: BCA छात्र ने भी लगाई फांसी

 दूसरी घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित आर्यनगर वार्ड-12 की है। यहां 19 वर्षीय उमेश कुमार साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रूंगटा कॉलेज में बीसीए सेकंड ईयर का छात्र था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर उमेश पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 पिता काम पर थे, फोन पर मिली मौत की खबर

 उमेश के पिता ऑटो चालक हैं। घटना के समय वे काम पर गए हुए थे। उन्हें फोन के जरिए बेटे की मौत की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक, उमेश पढ़ाई में ठीक था और उस पर किसी तरह का दबाव भी नहीं था।

 जांच के बाद ही सामने आएगी वजह

 दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें