Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
W 𝕏 f
होम मेडिकल कॉलेज की स्थापना की तैयारियाँ तेज, वैकल्पि…
मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में
मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में

मेडिकल कॉलेज की स्थापना की तैयारियाँ तेज, वैकल्पिक भवन और भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में

जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैकल्पिक भवन के रूप में लाइवलीहुड कॉलेज और हॉस्टल को तैयार किया जा रहा है, जबकि जिला अस्पताल को 220 बिस्तरों की क्षमता के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की नियुक्ति हो चुकी है और स्टाफ भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एनएमसी निरीक्षण के बाद एमबीबीएस प्रथम बैच शुरू करने की तैयारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 May 2026, 06:09 PM
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में शासकीय नवीन चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ करने की दिशा में कार्य तेजी से प्रगति पर है। मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु वैकल्पिक भवन के रूप में लाइवलीहुड कॉलेज एवं हॉस्टल को चिन्हांकित कर आवश्यक मरम्मत एवं उन्नयन कार्य कराए जा रहे हैं, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं।

मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन हेतु जिला चिकित्सालय जांजगीर को भी सशक्त किया जा रहा है। 220 बिस्तरों की आवश्यकता के अनुरूप वर्तमान में 180 बिस्तरों की व्यवस्था संचालित है तथा शेष 40 बिस्तरों हेतु आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संचालन को गति
शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की नियुक्ति भी कर दी गई है, जिससे संस्थान के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संचालन को और अधिक गति मिलेगी। मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में विशेषज्ञ चिकित्सकों पदों सहित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त एनएमसी के मानकों के अनुरूप आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, नवा रायपुर से पत्राचार किया गया है।
एमबीबीएस प्रथम बैच एवं निरीक्षण की तैयारी
जांजगीर-चांपा में एमबीबीएस प्रथम बैच प्रारंभ करने हेतु एनएमसी का निरीक्षण आगामी माह प्रस्तावित है। जिले में स्थायी मेडिकल कॉलेज परिसर के निर्माण की दिशा में भी कार्य तेजी से प्रगति पर है। ग्राम कुटरा में मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य निरंतर जारी है, जिसके लिए शासन द्वारा लगभग 357 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, अस्थायी मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक अधोसंरचना उन्नयन कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास मद से भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
निर्माण कार्यों की निगरानी एवं गुणवत्ता पर जोर
कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य सभी निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, ताकि भविष्य में जिले को एक सुदृढ़ एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान प्राप्त हो सके। जिले के नागरिकों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें